×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Ajit Doval की UAE Meeting से पलटा गेम! मुस्लिम देशों संग बनाई कैसी रणनीति? डर गया पाकिस्तान, फैलाने लगा झूठ

भारत दुनिया के किसी भी देश से अपने संबंधों को मज़बूत करता है तो पाकिस्तान कुछ इसी तरह से बौखला जाता है. इस बार पाकिस्तानी पत्रकार ने सीधा साज़िश का ही आरोप लगा दिया. पत्रकार अबसार आलम का कहना है कि जब पाकिस्तान बलूचिस्तान के ज़रिये ईरान और मिडिल ईस्ट के लिए व्यापारिक रास्ते खोल रहा है तो फिर डोभाल अबू धाबी जाकर हमारे ख़िलाफ़ साजिश क्यों रच रहे हैं.

Ajit Doval की UAE Meeting से पलटा गेम! मुस्लिम देशों संग बनाई कैसी रणनीति? डर गया पाकिस्तान, फैलाने लगा झूठ
Image Credits: X/@IndembAbuDhabi/IANS/PMO
Advertisement

पाकिस्तान के झूठ की एक बार फिर पोल खुली है.इस बार सच्चाई बताई है बलूच कार्यकर्ता ने.भारत को बदनाम करने का पाकिस्तान ने नया रास्ता निकाला तो भारत के जवाब देने से पहले ही बलूच कार्यकर्ता ने जवाब देकर सारे प्रोपगेंडा की हवा ही निकाल दी.ये Fake Narrative की लड़ाई थी जिसे भारत तक आने से पहले ही बलूचिस्तान में ही मिट्टी में मिला दिया गया.आरोप प्रत्यारोप की शुरूआत हुई अजीत डोभाल के UAE दौरे से जिसके बाद से ही पाकिस्तान भारत पर कोई बड़ा खेल करने का आरोप लगा रहा था।

बलूच पत्रकार ने पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हाल ही में UAE की यात्रा पर थे.इस यात्रा का मक़सद वैसे तो इज़रायल-ईरान संघर्ष के बाद की स्थिति पर चर्चा करना था, दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत करना था, और तो और खाड़ी देशों में रहने वाले लाखों भारतीयों की सुरक्षा और भारत के आर्थिक हितों की रक्षा करना था लेकिन इन सबसे इतर पाकिस्तान अलग ही राग अलापने लगा.उसने आरोप लगाने शुरू कर दिये कि भारत बलूचिस्तान में कोई साज़िश रचने की तैयारी कर रहा है.पाकिस्तानी पत्रकार अबसार आलम ने ये बेतुकी ख़बर और अपना Narrative फैलाया तो बलूच पत्रकार ने ही मुंहतोड़ जवाब देकर पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी.

क्या बोला पाकिस्तानी पत्रकार?

भारत दुनिया के किसी भी देश से अपने संबंधों को मज़बूत करता है तो पाकिस्तान कुछ इसी तरह से बौखला जाता है.इस बार पाकिस्तानी पत्रकार ने सीधा साज़िश का ही आरोप लगा दिया.पत्रकार अबसार आलम का कहना है कि जब पाकिस्तान बलूचिस्तान के ज़रिये ईरान और मिडिल ईस्ट के लिए व्यापारिक रास्ते खोल रहा है तो फिर डोभाल अबू धाबी जाकर हमारे ख़िलाफ़ साजिश क्यों रच रहे हैं ? अबसार ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा- बलूचिस्तान में सभी सीमा चौकियां खोल दी गई हैं जो पाकिस्तान को ईरान से जोड़ेंगी.इनमें ग्वादर, नोकुंडी, क्वेटा, पंजगुर, पसनी, दलबांदिन, खुजदार और ताफ्तान शामिल हैं.अबसार आलम ने आरोप लगाया कि डोभाल यही काम ख़राब कर रहे हैं, UAE जाकर वो इस रूट को बंद करने की साज़िश रच रहे हैं.

Advertisement

अबसार आलम ने इंटरनेशनल मीडिया का हवाला देकर एक और झूठा दावा कर दिया.उनका कहना था कि होर्मुज बंद होने के बाद कराची बंदरगाहों पर लगभग 300 कंटेनर फंसे हुए हैं.अब आप सोचिये इस दावे में कहीं से कहीं तक कोई सच्चाई नहीं है लेकिन डंके की चोट पर ये पाकिस्तानी किस तरह के दावे करके भ्रामक जानकारी फैलाते हैं.जैसे ही पाकिस्तानी पत्रकार ने ये फ़र्ज़ी दावा किया, बिना किसी देरी के एक बलूच कार्यकर्ता ने इस दावे की पोल खोलकर रख दी.

बलूच कार्यकर्ता ने कैसे दिया जवाब?

बलूच कार्यकर्ता ने इस थ्योरी को पूरी तरह से ग़लत साबित कर दिया.बलूच कार्यकर्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट का हवाला देकर लिखा- कृपया बलूचिस्तान का इस्तेमाल साज़िश की थ्योरी फैलाने और अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए करना बंद कर दें.जिस मीटिंग की बात की जा रही है इसकी जानकारी UAE में भारतीय दूतावास ने पहले ही शेयर की थी, यही नहीं मीडिया में भी इस बात की जानकारी थी.बलूच कार्यकर्ता ने पूछा कि डोभाल ने तो एक महीने पहले भी सऊदी के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान, ऊर्जा मंत्री अब्दुल अज़ीज़ बिन सलमान और NSA मुसैद अल ऐबान से भी मुलाक़ात की थी उस वक़्त भी यही एजेंडा था क्या ? आपको बता दें डोभाल ने हाल ही में UAE की यात्रा की थी जिसके बाद से ही पाकिस्तान ने एजेंडा फैलाना शुरू कर दिया.

अजीत डोभाल UAE क्यों गये ?

Advertisement

ईरान इज़रायल और अमेरिका की वजह से पूरी दुनिया में जिस तरह से तनाव फैला हुआ है, जिस तरह से हॉर्मूज का रास्ता असुरक्षित हो गया है, डोभाल ने UAE के साथ मिलरकर ये सुनिश्चित किया है कि अगर ये रास्ता बंद होता है तो भारत को तेल की सप्लाई कैसे जारी रखी जा सकती है ? डोभाल ने राष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन ज़ायद से भारतीय जहाज़ों को सुरक्षा देने और ख़ुफ़िया जानकारी साझा करने पर भी लंबी चर्चा की है.

यह भी पढ़ें

ये तो वही वाली बात हो गई बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना…भारत अपना काम कर रहा है, अपने आप को मज़बूत कर रहा है और पाकिस्तान फ़र्ज़ी ख़बर फैलाकर बस अपना टाइम काट रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें