×
जिस पर देशकरता है भरोसा

लिवर की करे सफ़ाई, पेट की परेशानियों से दिलाए राहत, बेहद फायदेमंद है नींबू

नींबू एसिडिटी ही नहीं, बल्कि कब्ज, जलन और अपच की समस्या से राहत पाने में भी मदद करता है. नींबू का स्वभाव अम्लीय होता है, लेकिन पानी में मिलाने से इसके स्वाद में परिवर्तन आ जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में जाने के बाद नींबू अपने गुण बदल देता है और मधुर और क्षारीय हो जाता है. अपने इन्हीं गुणों की वजह से नींबू एसिडिटी और पेट से जुड़ी परेशानियों में राहत देता है.

लिवर की करे सफ़ाई, पेट की परेशानियों से दिलाए राहत, बेहद फायदेमंद है नींबू
Advertisement

नींबू के बिना कई व्यंजनों का स्वाद अधूरा रह जाता है. नींबू का सेवन शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खट्टा यानी अम्लीय होने के बाद भी नींबू पेट की एसिडिटी को कम करने में मदद करता है. 

पेट से जुड़ी परेशानियों में राहत देता है नींबू

नींबू एसिडिटी ही नहीं, बल्कि कब्ज, जलन और अपच की समस्या से राहत पाने में भी मदद करता है. नींबू का स्वभाव अम्लीय होता है, लेकिन पानी में मिलाने से इसके स्वाद में परिवर्तन आ जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में जाने के बाद नींबू अपने गुण बदल देता है और मधुर और क्षारीय हो जाता है. अपने इन्हीं गुणों की वजह से नींबू एसिडिटी और पेट से जुड़ी परेशानियों में राहत देता है.

 खाने को पचाने में मदद करेगा नींबू

Advertisement

आयुर्वेद में नींबू को पित्त दोष हारक बताया गया है. अगर शरीर में पित्त संतुलित रहेगा, तो पेट से जुड़ी समस्याएं कम होंगी. गैस कम बनेगी, खाना अच्छे से पचेगा और खट्टी डकार और अम्ल कम मात्रा में बनेंगे. हालांकि नींबू का कब और कैसे सेवन करना है, ये भी मायने रखता है. अगर खाने के बाद भारीपन या गैस की समस्या रहती है तो खाने से पहले नींबू का सेवन किया जा सकता है. ये खाने को पचाने में मदद करेगा और पेट में बन रहे एक्सट्रा अम्ल को शांत करेगा.

लिवर की सफाई के लिए भी नींबू सहायक 

लिवर की सफाई के लिए भी नींबू सहायक है. यह लिवर में पित्त को संतुलित करता है और डिटॉक्स होने में मदद करता है. इसके लिए किसी भी समय नींबू और पानी का सेवन किया जा सकता है.

नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने से मिलेगा फायेदा

Advertisement

इसके अलावा, मौसम के बदलते ही प्यास और मुंह की शुष्कता की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने से गले में राहत मिलेगी और गले में शुष्कता कम होगी. 

पेट की जलन की समस्या कैसे होगी दूर 

अगर रात के खाने के बाद पेट भारी और जलन की समस्या रहती है, तो ऐसे में रातभर सौंफ भिगोकर सुबह उसके पानी में नींबू मिलाकर लेने से आराम मिलेगा. इससे मेटाबॉलिज्म मजबूत होगा और खाने का पाचन भी तेजी से होगा. 

ऐसे लोग नींबू का सेवन कम मात्रा में करें

ध्यान रखने वाली बात ये है कि अगर किसी को अल्सर की समस्या है या शरीर में किसी तरह की सूजन या जोड़ों का दर्द बना रहता है तो नींबू का सेवन कम मात्रा में करें. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें