सावधान! शरीर के इन संकेतों को हल्के में न लें, हो सकते हैं मलेरिया के शुरुआती लक्षण
मलेरिया में सबसे पहले जो लक्षण दिखते हैं, वो है तेज ठंड लगना और शरीर का कांपना। अचानक ऐसा महसूस होता है जैसे बहुत ज्यादा सर्दी लग गई हो और शरीर बुरी तरह कांपने लगता है। इसके बाद तेज बुखार चढ़ता है, जो कभी-कभी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। कई लोगों को लगता है कि यह सामान्य वायरल फीवर है, लेकिन मलेरिया में बुखार का पैटर्न थोड़ा अलग होता है।
Follow Us:
कई बार हम शरीर में होने वाली छोटी-मोटी हलचल या थकान को नजरअंदाज कर देते हैं ये सोचकर की ये एक समस्या है या मौसम का बदलाव। हमें लगता है कि कुछ दिन आराम कर के सब ठीक हो जाएगा, लेकिन यही लापरवाही कभी-कभी भारी पड़ सकती है। खासकर मलेरिया जैसी बीमारी में, जिसके शुरुआती संकेत इतने साधारण लगते हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है।
मलेरिया होने के संकेत
हाल ही में आयुष मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि मलेरिया में सबसे पहले जो लक्षण दिखते हैं, वो है तेज ठंड लगना और शरीर का कांपना। अचानक ऐसा महसूस होता है जैसे बहुत ज्यादा सर्दी लग गई हो और शरीर बुरी तरह कांपने लगता है। इसके बाद तेज बुखार चढ़ता है, जो कभी-कभी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। कई लोगों को लगता है कि यह सामान्य वायरल फीवर है, लेकिन मलेरिया में बुखार का पैटर्न थोड़ा अलग होता है।
इसके साथ ही तेज सिरदर्द होना भी आम है। सिर भारी लगने लगता है और किसी काम में मन नहीं लगता। शरीर में कमजोरी और सुस्ती भी बढ़ जाती है, जिससे इंसान दिन भर थका-थका महसूस करता है। कुछ मामलों में उल्टी और मतली भी शुरू हो जाती है, जिससे मरीज और ज्यादा कमजोर हो जाता है।
जैसे-जैसे बुखार उतरता है, वैसे-वैसे शरीर में बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है। कपड़े तक भीग जाते हैं और शरीर बिल्कुल थका हुआ महसूस करता है। कई बार लोगों को दस्त भी हो जाते हैं, जिससे पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
हल्के में न लें ये शुरूआती संकेत
सबसे बड़ी समस्या यह है कि कुछ लोग इन शुरुआती लक्षणों को हल्के में ले लेते हैं। वे सोचते हैं कि यह सिर्फ मौसम बदलने की वजह से हुआ है और खुद ही ठीक हो जाएगा। लेकिन मलेरिया अगर समय पर पकड़ में न आए तो यह गंभीर रूप ले सकता है और शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है।
इसलिए जरूरी है कि अगर किसी को बार-बार ठंड लगना, तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी या बहुत ज्यादा पसीना आने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। शुरुआती इलाज से यह बीमारी आसानी से ठीक हो सकती है।
यह भी पढ़ें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें