×
जिस पर देशकरता है भरोसा

शरीर के लिए किसी 'अमृत' से कम नहीं चावल का पानी और एक चुटकी काला नमक

चावल के पानी में Prebiotic Effects होते हैं जिससे ज़रूरी गट बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा मिलता है। ये आपके पाचन शक्ति और Gut Health को बेहतर बनाने का एक सरल उपाय है। एक चुटकी काला नमक इस पानी में मिला कर पीने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।

शरीर के लिए किसी 'अमृत' से कम नहीं चावल का पानी और एक चुटकी काला नमक
Gemini
Advertisement

क्या आप भी चावल पकाने के बाद उसका पानी बेकार समझकर फेंक देते हैं? अगर हाँ तो रुक जाइए! इस पानी में कई सारे गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर के लिए बेहद ज़रूरी है। अलग-अलग संस्कृतियों में सदियों से इस पानी का उपयोग एक औषधि के रूप में किया जाता रहा है। आधुनिक शोध के अनुसार पका हुआ चावल का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर की कई समस्याओं को ख़त्म करने में कारगर है। गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी और खनिजों की कमी हो जाती है जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। ऐसे में चावल का पानी पीने से आपके शरीर में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी नहीं होती। 

चावल के पानी में Prebiotic Effects होते हैं जिससे ज़रूरी गट बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा मिलता है। ये आपके पाचन शक्ति और Gut Health को बेहतर बनाने का एक सरल उपाय है। एक चुटकी काला नमक इस पानी में मिला कर पीने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।

एक चुटकी काला नमक मिलाना है फायदेमंद

चावल के पानी में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है जिसे शरीर के tissues और cells आसानी से सोख लेते हैं। तेज़ गर्मी या लू, दस्त, उल्टी और exertion के कारण शरीर में पानी की कमी बहुत जल्दी हो जाती है। चावल का पानी शरीर में होने वाले पानी की कमी को पूरा करने में सबसे तेज़ काम करता है। वहीं इसमें एक चुटकी काला नमक मिलाने से ये शरीर के लिए ज़्यादा फायदेमंद हो जाता है क्योंकि इसमें आयरन, जिंक और सल्फर जैसे महत्वपूर्ण Trace Minerals पाए जाते हैं। इससे शरीर में सोडियम का संतुलन भी बना रहता है और पानी को रोकने में भी मदद मिलती है। 

Advertisement

शरीर को करता है detox 

शरीर से टॉक्सिन्स को हटाने के लिए लोग महंगे सप्लीमेंट्स और अलग अलग तरीकों का सहारा लेते हैं जबकि इसका सरल और सबसे अच्छा उपाय हमारी रसोई में ही मौजूद है। चावल का पानी और काला नमक एक साथ मिलाएंगे तो ये एक 'डिटॉक्स मील' के रूप में काम करता है।

हल्की गाढ़ी और gel जैसी कंसिस्टेंसी होने की वजह से चावल का पानी आपके Esophagus, पेट और आँतों की अंदरूनी दीवारों पर एक महीन परत बना लेता है। ये परत एसिडिटी, गैस्ट्राइटिस, IBS या अल्सर के कारण होने वाली सूजन और जलन को कम करने में मदद करती है। 

चावल का पानी है बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक

चावल के पानी में मौजूद स्टार्च को हमारा शरीर बहुत जल्दी सोख लेता है, जिससे आपको ऊर्जा का अनुभव होता है। इसे पचाने के लिए भी आपके शरीर को ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।

Advertisement

ग्लोइंग स्किन पाने में भी करता है मदद 

शरीर के अंदर से मिलने वाला पोषण आपके चेहरे पर भी दिखता है। चावल का पानी आपकी स्किन के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये पानी आपकी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है जिसका असर आपको बाहर दिखता है। पानी की मात्रा ज़्यादा होने की वजह से त्वचा की कोशिकाओं तक नमी पहुंचती है। ये स्किन को ड्राई और पपड़ीदार होने से बचाता है, जिससे चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक बनी रहती है।

सावधानी भी है ज़रूरी 

चावल में आर्सेनिक नाम का एक जहरीला तत्व भी पाया जाता है, जिसकी अधिक मात्रा शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। जब हम चावल को उबालते हैं, तो यह तत्व चावल से निकलकर उस पानी में भी आ सकता है। इसलिए चावल का पानी पीने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना भी ज़रूरी है जैसे किन स्रोतों से चावल खरीद रहे है इसका सही चुनाव करें, चावल को पकने से पहले उसे अच्छी तरह से धोएं और इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। 

Advertisement

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें