×
जिस पर देशकरता है भरोसा

जानें शिव की पूजा करने के लिए कौन सी दिशा होती है सबसे उत्तम? पूजा के समय किन बातों का ध्यान रखना है ज़रूरी!

शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले स्नान कर, स्वच्छ कपड़े पहनकर पूजा स्थल पर बैठ जाएं. उसके बाद शांत और स्वच्छ मन से शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप अवश्य करें. फिर बेलपत्र, पुष्प और धतूरा पूरी श्रद्धा से चढ़ाएं और फिर पूजा के अंत में भगवान शिव से अपने मंगल की कामना कर वहां से उठ जाएं.

Author
11 Aug 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:47 AM )
जानें शिव की पूजा करने के लिए कौन सी दिशा होती है सबसे उत्तम? पूजा के समय किन बातों का ध्यान रखना है ज़रूरी!
AI Image
Advertisement

न आदि है, न अनंत है, न सूक्ष्म है, न विशाल है, जो है बस वही शिव है. भगवान शिव हिन्दू धर्म के सबसे प्रमुख देवताओं में से एक हैं, इसलिए हर व्यक्ति उनसे जुड़ना चाहता है हर व्यक्ति चाहता है कि उस पर भगवान शिव की विशेष कृपा हो. इसके लिए लोग शिव की पूजा अर्चना करते हैं, लेकिन पूजा अर्चना करते समय कुछ चीज़ों को ध्यान में रखना भूल जाते हैं, जो की गई पूजा का असर कम कर देती हैं. जैसे कि जब भी आप पूजा-अर्चना करें तो हमेशा सही दिशा का ध्यान रखें. शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही तरीका अपनाएं. भगवान शिव को विशेष प्रसाद का भोग लगाएं.

शिव पूजा के लिए उत्तर दिशा!

Advertisement

धार्मिक ग्रंथों में भगवान शिव की पूजा के लिए उत्तर दिशा सबसे उत्तम मानी गई है. क्योंकि उत्तर दिशा को भगवान शिव और कुबेर जी से जोड़कर देखा जाता है, जो कि धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है. इसलिए शिवलिंग का उत्तर दिशा में मुख करके पूजन करना बेहद ही शुभ माना जाता है. ऐसा करने से साधक को आध्यात्मिक लाभ, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है.

शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही तरीका !

Advertisement

शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले स्नान कर, स्वच्छ कपड़े पहनकर पूजा स्थल पर बैठ जाएं. उसके बाद शांत और स्वच्छ मन से शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप अवश्य करें. उसके बाद बेलपत्र, पुष्प और धतूरा पूरी श्रद्धा से चढ़ाएं और फिर पूजा के अंत में भगवान शिव से अपने मंगल की कामना कर वहां से उठ जाएं.

शिव को लगाएं उनकी प्रिय चीजों का भोग

यह भी पढ़ें

अगर आप शिव जी को खुश रखना चाहते हैं तो बेलपत्र, भांग, धतूरा और गुड़ का भोग ज़रूर लगाएं. ये चीज़ें भगवान शिव को बेहद ही प्रिय हैं. इसके अलावा भी आप नारियल, पंचामृत, घी, शहद और दूध का भोग लगा सकते हैं. ये वस्तुएं भी भगवान शिव को बहुत ही प्रिय हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें