×
जिस पर देशकरता है भरोसा

मेष राशि वालों की कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी, धनु राशि वालों के धन लाभ के योग बन रहे, जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल आपके लिए कई नए संदेशों को लेकर आया है. कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ या करियर में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. जानिए आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और कौनसी चीज आपके दिन को पूरी तरह बदल सकता है.

मेष राशि वालों की कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी, धनु राशि वालों के धन लाभ के योग बन रहे, जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा
Advertisement

आज का राशिफल आपके लिए कई नए संदेशों को लेकर आया है. कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ या करियर में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. जानिए आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और कौनसी चीज आपके दिन को पूरी तरह बदल सकता है. 

मेष राशि: दिन में ऊर्जा अच्छी रहेगी लेकिन बाहर का खाना या तला-भुना परहेज करें. कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी, लेकिन जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है. परिवार में सुख रहेगा, प्रेम में रोमांस बढ़ेगा. स्वास्थ्य पर नजर रखें. 

शुभ अंक: 1, 9
शुभ रंग: लाल, केसरिया
उपाय: हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं या हनुमान चालीसा पढ़ें

वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें. कार्य में सहयोग मिलेगा.  परिवार और जीवनसाथी से अच्छा समय मिलेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. लेकिन गर्दन या कंधे में दर्द हो सकता है. 

Advertisement

शुभ अंक: 2, 6
शुभ रंग: सफेद, हल्का हरा
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं

मिथुन राशि: बातचीत और निर्णयों में सावधानी बरतें की जरुरत है. पुरानी योजनाएं आगे बढ़ेंगी. स्वास्थ्य में तनाव या सिरदर्द संभव है. आर्थिक लाभ के छोटे अवसर मिलेंगे.

शुभ अंक: 5, 3
शुभ रंग: हरा, पीला
उपाय: गणेश जी को मोदक चढ़ाएं

कर्क राशि: चंद्रमा स्वराशि में होने से भावनाएं मजबूत रहेंगी. परिवार में खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा. कार्य में प्रगति लेकिन खर्च नियंत्रित रखें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

Advertisement

शुभ अंक: 2, 7
शुभ रंग: सफेद, चांदी
उपाय: सोमवार व्रत रखें या शिव पूजा करें

सिंह राशि: आत्मविश्वास बढ़ेगा, नेतृत्व क्षमता दिखेगी. करियर में मान-सम्मान बढ़ेगा. प्रेम में मधुरता आएगी. लेकिन अहंकार से बचें.

शुभ अंक: 1, 5
शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें

कन्या राशि: धन-व्यापार में सावधानी जरूरी है. स्वास्थ्य अलर्ट पेट या त्वचा समस्या संभव है. कार्य में मेहनत सफल होगी लेकिन जल्दबाजी न करें.

Advertisement

शुभ अंक: 5, 6
शुभ रंग: हरा, नीला
उपाय: बुध को हरी मूंग दान करें

तुला राशि: आर्थिक फैसलों में सतर्क रहें. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें.  कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा. प्रेम में स्थिरता आएगी.

शुभ अंक: 6, 9
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला
उपाय: शुक्र को सफेद चंदन का तिलक लगाएं

वृश्चिक राशि: पुरानी परेशानियां कम होंगी. आर्थिक लाभ संभव है. मन मजबूत रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन क्रोध नियंत्रित रखें.

Advertisement

शुभ अंक: 8, 9
शुभ रंग: लाल, गहरा लाल
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं

धनु राशि:धन लाभ के योग हैं. व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. कार्य में व्यस्तता लेकिन सफलता मिलेगी. यात्रा लाभदायक रहेगी.

शुभ अंक: 3, 9
शुभ रंग: पीला, केसरिया
उपाय: गुरु को पीले फूल अर्पित करें

Advertisement

मकर राशि: स्वास्थ्य (बीपी या जोड़ों) का ध्यान रखें.  कार्य में मेहनत जारी रहेगी. परिवार सुखद रहेगा.  आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी.

शुभ अंक: 8, 10
शुभ रंग: नीला, काला
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं

कुंभ राशि: कुंभ में ग्रहों का जमावड़ा से बड़े बदलाव के योग हैं. नए अवसर मिलेंगे. लेकिन सावधानी बरतें.  करियर में प्रगति होगी.

Advertisement

शुभ अंक: 4, 7
शुभ रंग: नीला, आसमानी
उपाय: शनि मंत्र जपें या काले तिल दान करें

मीन राशि: सकारात्मक बदलाव आएंगे. प्रेम और परिवार में सुधार आएगा. आर्थिक जागरूकता बढ़ेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़ें

शुभ अंक: 3, 7
शुभ रंग: हल्का हरा, पीला
उपाय: विष्णु जी को तुलसी पत्र चढ़ाएं या सहस्रनाम पाठ करें

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें