×
जिस पर देशकरता है भरोसा

2026 तक नक्सल-मुक्त होगा मध्य प्रदेश, कई इनामी नक्सलियों का सरेंडर: सीएम मोहन यादव

सीएम ने बताया कि इन सभी नक्सलियों ने हथियारों के साथ सरेंडर कर दिया है. यह सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई का परिणाम है.

Author
08 Dec 2025
( Updated: 11 Dec 2025
12:53 AM )
2026 तक नक्सल-मुक्त होगा मध्य प्रदेश, कई इनामी नक्सलियों का सरेंडर: सीएम मोहन यादव
Advertisement

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जो मुहिम चल रही है, उसी दिशा में मध्य प्रदेश सरकार भी आगे बढ़ रही है.

2026 तक होगा मध्य प्रदेश नक्सल मुक्त

भोपाल में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के तीन जिले, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट, नक्सली प्रभावित माने जाते थे. पिछले साल हमारी पुलिस बल की मजबूती और पीएम मोदी व गृह मंत्री के नेतृत्व में डिंडोरी और मंडला को पहले ही नक्सली गतिविधियों से मुक्त किया जा चुका है.

Advertisement

बालाघाट में जारी है बड़ा अभियान

उन्होंने कहा कि बालाघाट में भी नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चल रहा है. साल 2025 में ही 10 हार्डकोर नक्सलियों को मारने का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश पुलिस ने बनाया है. जहां-जहां नक्सली गतिविधियां चल रही थीं, वहां संयुक्त अभियान चलाया गया.

Advertisement

इनामी नक्सलियों का सरेंडर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि एक नवंबर को सुनीता नाम की नक्सली ने हमारे यहां सरेंडर किया था. यह पहला सरेंडर था, जिस पर साढ़े 17 लाख रुपए का इनाम घोषित था. आज दस अलग-अलग नक्सलियों ने सरेंडर किया है. 62 लाख रुपए का इनाम सुरेंद्र, कबीर, राकेश सोढ़ी पर था. लाल सिंह मरावी, शिल्पा, सरिता, नवीन, जयशीला, विक्रम आदि को मिलाकर कुल 2 करोड़ 72 लाख रुपए का इनाम था.

सीएम ने बताया कि इन सभी नक्सलियों ने हथियारों के साथ सरेंडर कर दिया है. यह सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई का परिणाम है. बालाघाट का बड़ा हिस्सा नक्सलियों से मुक्त हो चुका है. अगले साल हम पूरी तरह नक्सल मुक्त होने में सफलता हासिल करेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि अगर नक्सली मुख्य धारा में लौटते हैं तो हम उनके पुनर्वास की गारंटी लेते हैं. उनकी जिंदगी की सुरक्षा करेंगे और उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा, लेकिन यदि वे मुख्यधारा में नहीं आते तो साल 2026 तक नक्सलियों को खत्म करने का लक्ष्य है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें