×
जिस पर देशकरता है भरोसा

दिल्ली के एसिड अटैक की पलट गई कहानी, छात्रा का पिता अकील गिरफ्तार, कबूलनामा- जितेंद्र को फंसाने के लिए बनाया बेटी को मोहरा

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अकील से गहन पूछताछ जारी है और सभी तथ्यों को सत्यापित किया जा रहा है. क्राइम और एफएसएल टीम घटनास्थल की जांच कर रही है.

Author
28 Oct 2025
( Updated: 11 Dec 2025
03:25 AM )
दिल्ली के एसिड अटैक की पलट गई कहानी, छात्रा का पिता अकील गिरफ्तार, कबूलनामा- जितेंद्र को फंसाने के लिए बनाया बेटी को मोहरा
Advertisement

दिल्ली के भारत नगर थाना क्षेत्र में हुए एसिड अटैक मामले ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया है. बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के आरोप में फरार लड़की के पिता अकील खान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में अकील ने चौंकाने वाला दावा किया कि उसकी बेटी ने टॉयलेट क्लीनर लेकर खुद पर डाला और एसिड अटैक की झूठी शिकायत दर्ज कराई.

क्या है मामला

इस खुलासे ने लड़की के आरोपों पर सवाल उठा दिए हैं. रविवार सुबह करीब 11 बजे दीप चंद बंधु अस्पताल से एक युवती के एसिड अटैक में घायल होने की सूचना मिली. ओपन स्कूल की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने दावा किया कि वह लक्ष्मी बाई कॉलेज, अशोक विहार जा रही थी, तभी मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र अपने दोस्तों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आया और अरमान ने उस पर एसिड जैसा तरल फेंका.

जांच में सामने आए विरोधाभास

Advertisement

हमले में उसके दोनों हाथ जल गए. उसने जितेंद्र पर पीछा करने और एक महीने पहले तीखी बहस का आरोप लगाया. इसके आधार पर थाना भारत नगर में एफआईआर दर्ज की गई. मामले की जांच में कई विरोधाभास सामने आए.

संपत्ति विवाद को लेकर तनाव 

मुख्य आरोपी जितेंद्र घटना के समय करोल बाग में था, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर विश्लेषण और गवाहों से हुई. सह-आरोपी ईशान और अरमान अपनी मां शबनम के साथ आगरा में हैं. शबनम ने खुलासा किया कि 2018 में वह अकील खान के रिश्तेदारों द्वारा कथित एसिड अटैक की शिकार हुई थी और मंगोलपुरी में संपत्ति विवाद को लेकर तनाव है.

यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का मामला भी जुड़ा

जितेंद्र की पत्नी ने 24 अक्टूबर को अकील पर यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था, जिसके बाद भलस्वा डेयरी थाने में उसके खिलाफ बलात्कार और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. अकील ने दावा किया कि उसकी बेटी ने टॉयलेट क्लीनर का इस्तेमाल कर खुद को नुकसान पहुंचाया और झूठी शिकायत दर्ज की.

Advertisement

लड़की का CCTV फुटेज और नया खुलासा

सीसीटीवी फुटेज में लड़की को अपने भाई के साथ स्कूटी पर घर से निकलते और अशोक विहार में ई-रिक्शा लेते देखा गया, लेकिन भाई ने उसे कॉलेज गेट तक नहीं छोड़ा. भाई भी जांच से गायब है.

यह भी पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अकील से गहन पूछताछ जारी है और सभी तथ्यों को सत्यापित किया जा रहा है. क्राइम और एफएसएल टीम घटनास्थल की जांच कर रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें