×
जिस पर देशकरता है भरोसा

लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर करता था बातचीत चैतन्यानंद, मोबाइल से मिली गुप्त तस्वीरें और चैट्स

चैतन्यानंद पर तीन लड़कियों ने आरोप लगाया था. पुलिस उन तीनों लड़कियों से पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, तीनों आपस में बहन लगती हैं.

Author
30 Sep 2025
( Updated: 11 Dec 2025
07:22 AM )
लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर करता था बातचीत चैतन्यानंद, मोबाइल से मिली गुप्त तस्वीरें और चैट्स
Advertisement

लड़कियों के यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार आरोपी बाबा चैतन्यानंद से दिल्ली पुलिस की पूछताछ जारी है. पुलिस जांच में बाबा के मोबाइल फोन से लड़कियों की कई ऐसी तस्वीरें मिली हैं, जो चोरी-छिपे खींची गई लगती हैं. 

बाबा के मोबाइल से हुआ चौकाने वाले खुलासे 

सारी तस्वीरें लड़कियों की जानकारी के बिना ली गई थीं. इसके अलावा, बाबा चैतन्यानंद की चैट भी फोन से बरामद हुई है, जिसमें वह फरारी के दौरान भी लड़कियों से बातचीत करता नजर आ रहा है.

नौकरी का झांसा देकर लड़कियों से करता था बातचीत

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बाबा ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लड़कियों से बातचीत की. खासतौर पर एयरलाइंस में एयर होस्टेस बनाने का वादा कर उन्हें फंसाया गया. आरोपी बाबा ने अपने ऑफिस को स्वीट रूम की तरह सजाया था, जहां लड़कियों को टॉर्चर और छेड़खानी का शिकार होना पड़ा. बाबा योग करती लड़कियों को वीडियो और फोटो सेंड करने के लिए बोलता था. लड़कियों को लुभाने के लिए ज्वेलरी गिफ्ट देता था.

 तीन लड़कियों ने लगाया चैतन्यानंद पर आरोप

चैतन्यानंद पर तीन लड़कियों ने आरोप लगाया था. पुलिस उन तीनों लड़कियों से पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, तीनों आपस में बहन लगती हैं.

Advertisement

मोबाइल फोन की जांच में मिली चैट से पता चला है कि बीते गुरुवार और शुक्रवार को भी बाबा लड़कियों से संपर्क में था. आरोपी ने धमकी देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के नाम का भी इस्तेमाल किया. जब पुलिस की गिरफ्त से बाबा फरार था, तब वह लंदन के एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहा था.

तीनों महिलाओं पुलिस कर रही है आगे की पूछताछ

यह भी पढ़ें

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों महिलाओं से आगे की पूछताछ कर रही है, जिससे पूरी गुत्थी सुलझाई जा सके. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 28 सितंबर को चैतन्यानंद को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें