×
जिस पर देशकरता है भरोसा

अंजलि अरोड़ा के मंगेतर आकाश संसनवाल गिरफ्तार, फर्जी सांसद स्टीकर और काली शीशे वाली कार पर हुई कार्रवाई

गणतंत्र दिवस के मौके पर मेरठ पुलिस ने देर रात फर्जी स्टीकर और काले शीशे वाली कार के चालकों पर कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एसएसपी मेरठ विपिन टाडा ने जानकारी देते हुए बताया कि टोल पर चैकिंग के दौरान कई ऐसे वाहन पकड़े गए, जिन पर विधायक और सांसदों के पास की फोटोकॉपी या फर्जी पास लगे थे.

Author
26 Jan 2026
( Updated: 26 Jan 2026
10:25 AM )
अंजलि अरोड़ा के मंगेतर आकाश संसनवाल गिरफ्तार, फर्जी सांसद स्टीकर और काली शीशे वाली कार पर हुई कार्रवाई
Advertisement

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कच्चा बादाम गाने से वायरल होने वाली अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 

अंजलि अरोड़ा का मंगेतर गिरफ्तार

इन्फ्लुएंसर इस बार अपनी वजह से नहीं, बल्कि अपने मंगेतर की वजह से चर्चा में आ गई हैं. मेरठ पुलिस ने अंजलि के मंगेतर आकाश संसनवाल को गिरफ्तार कर लिया है. उसके अलावा भी मेरठ के काशी टोल प्‍लाजा से पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

गणतंत्र दिवस के मौके पर मेरठ पुलिस ने देर रात फर्जी स्टीकर और काले शीशे वाली कार के चालकों पर कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एसएसपी मेरठ विपिन टाडा ने जानकारी देते हुए बताया कि टोल पर चैकिंग के दौरान कई ऐसे वाहन पकड़े गए, जिन पर विधायक और सांसदों के पास की फोटोकॉपी या फर्जी पास लगे थे. पुलिस ने इन सभी वाहनों को सीज किया है. गाड़ी के चालकों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. वाहनों और वाहन मालिकों की जांच की जा रही है. हमारे पास अभी तक ऐसे सात प्रकरण आए हैं, जिनकी जांच हो रही है.

फर्जी पास और काले शीशों पर सख्ती

उन्होंने आगे कहा, इसके साथ ही 50 अन्य मामले में दर्ज किए गए हैं, जिसमें काली शीशे वाले वाहन, फर्जी लाइसेंस और बिना डॉक्यूमेंट्स की गाड़ियां शामिल हैं. गणतंत्र दिवस के मौके पर ये चेकिंग अभियान शुरू किया गया है और आगे भी ये जारी रहेगी. जनपद के बाहर से आने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है.

कोर्ट में पेशी की तैयारी

Advertisement

बताया जा रहा है कि अंजलि के मंगेतर आकाश संसनवाल की स्कॉर्पियो पर पूर्व सांसद का फर्जी स्टीकर लगा था और जांच के दौरान भी रोकने पर वे नहीं रुके थे. पुलिस ने आकाश के साथ 5 लोगों को हिरासत में लिया है और लगातार उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने सभी वाहनों को भी जब्त कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंजलि के मंगेतर आकाश संसनवाल को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.

सोशल मीडिया स्टार हैं अंजलि अरोड़ा

बता दें कि अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया का बड़ा नाम हैं और उन्हें 13 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. हाल ही में अंजलि ने मुंबई में करोड़ों का घर खरीदा था और अपने फॉलोवर्स को लग्जरी घर का होम टूर भी कराया था. ये पहला मौका नहीं है जब अंजलि किसी तरह के विवाद से घिरी हैं. एमएमएस वायरल विवाद के बाद भी वे मीडिया की सुर्खियों में रही थीं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें