Advertisement
नहीं रहे पोप फ्रांसिस, 88 साल की उम्र में हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार
ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया. वह 88 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे.
Follow Us:
Advertisement
यह भी पढ़ें
वेटिकन सिटी ने की निधन की पुष्टी
वेटिकन सिटी ने उनके निधन की पुष्टी की है. वेटिकन ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी कर कहा- ‘पोप फ्रांसिस का निधन ईस्टर मंडे, 21 अप्रैल, 2025 को वेटिकन के कासा सैंटा मार्ता में उनके निवास पर हुआ.’निमोनिया से थे पीड़ित
वेटिकन ने अपने बयान में कहा कि वह रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी थे. उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया था, जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. वह लंबे समय तक अस्पताल में थे और हाल में ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थेजानकारी के मुताबिक, पोप फ्रांसिस पिछले कुछ समय से निमोनिया से पीड़ित थे. उन्हें फरवरी 2025 में रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें डबल निमोनिया हो गया. उनकी स्थिति को जटिल बताते हुए वेटिकन ने कहा था कि पोप फ्रांसिस को सांस लेने में तकलीफ और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था.
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement