Advertisement
रचिन, सोढ़ी और एजाज का जिक्र कर PM मोदी ने की तारीफ, बोले- न्यूजीलैंड के लोग हैं दिलदार
प्रधानमंत्री ने कहा कि 100 साल पहले हमारी हॉकी टीम न्यूजीलैंड खेलने आई थी. उस दौरे पर मेजर ध्यानचंद के प्रदर्शन की हर तरफ चर्चा हुई थी. उनकी हॉकी ने न्यूजीलैंड के लोगों का दिल जीत लिया था.
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान शुक्रवार को ऑकलैंड में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड को ऐसा देश बताया, जहां दूसरे राष्ट्र से संबंधित प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाता है और उसे अवसर दिया जाता है. उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल के क्षेत्र में साझेदारी पर भी जोर दिया.
पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के लोगों को बताया दिलदार
पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड और वहां के लोगों को दिलदार बताते हुए कहा कि यहां प्रतिभाओं का सम्मान किया जाता है. इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले भारतीय मूल के रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी, एजाज पटेल का नाम लिया.
Advertisement
रवींद्र, सोढ़ी और पटेल फिलहाल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में किसी-न-किसी फॉर्मेट का हिस्सा हैं.
Advertisement
प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड में मेजर ध्यानचंद के प्रदर्शन का किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि 100 साल पहले हमारी हॉकी टीम न्यूजीलैंड खेलने आई थी. उस दौरे पर मेजर ध्यानचंद के प्रदर्शन की हर तरफ चर्चा हुई थी. उनकी हॉकी ने न्यूजीलैंड के लोगों का दिल जीत लिया था.
Advertisement
पीएम ने खेल के क्षेत्र में भारत और न्यूजीलैंड के बीच साझेदारी की असीम संभावना जताते हुए कहा कि दोनों देश खेल के क्षेत्र में एक साथ काम कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "मुझे अभी पता चला है कि ऑल ब्लैक्स (न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम का नाम) ने रग्बी के मैच में शानदार जीत दर्ज की है. भारत न्यूजीलैंड से रग्बी सीखना चाहता है. भारत को रग्बी में आगे आने के लिए विशेषज्ञ चाहिए, कोच चाहिए. न्यूजीलैंड इसमें हमारी मदद कर सकता है. हाल ही में भुवनेश्वर में न्यूजीलैंड रग्बी और भारत रग्बी के कोचिंग प्रोग्राम को मैं एक अच्छी शुरुआत मानता हूं."
यह भी पढ़ें
प्रधानमंत्री ने कहा, "यहां आने से पहले मैं न्यूजीलैंड के एक स्पोर्ट्स स्टार्टअप इवेंट में गया था. वहां इनोवेशन और नए विचारों ने मुझे प्रभावित किया. हम खेल तकनीक में साथ मिलकर काफी कुछ कर सकते हैं."