विपक्षी गठबंधन राज्यसभा से सभापति जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए नोटिस दे चुका है. बताया जा रहा है कि इस नोटिस की साज़िश पहले ही टीएमसी ने रची थी..और सोनिया गांधी से नोटिस को लेकर मुलाक़ात भी की थी. कहा जा रहा है कि इस नोटिस पर इस सत्र में एक्शन होने की उम्मीद नहीं जताई जा रही है
-
11 Dec, 202412:24 PMक्या विपक्ष के नोटिस पर होगा एक्शन ?, TMC ने सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ रची साज़िश!
-
10 Dec, 202404:56 PMसंसद में एक गलती Rahul Gandhi को पड़ गई महंगी, Kiren Rijiju ने खोल दिया चिट्ठा ! Kadak Baat
संसद की कार्यवाही बार बार विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ रही हैं इस बार केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने संसद में हंगामा करने वाली कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली.और कहा कि ये लोग सदन की कार्यवाही नहीं चलने दे रहे हैं आख़िर राहुल गांधी टीशर्ट पहनकर तमाशा क्यों करते है राहुल गांधी को समझाने की ज़रूरत है हमारे पास बिल पास कराने के लिए ज़रूरी संख्या है कांग्रेस को सदन की गरिमा का ख़्याल रखना चाहिए।
-
10 Dec, 202403:44 PMलालू यादव ने भी दिया राहुल गांधी को झटका, उठाई ममता को इंडिया गठबंधन की कमान देने की मांग
RJD नेता लालू प्रसाद यादव ने इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है. और राहुल गांधी की नींद उड़ा दी है.. दरअसल लालू यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबबंधन का नेता चुना जाना चाहिए।कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है वहीं संजय राउत ने भी यही माँग उठाई है
-
07 Dec, 202403:53 PMKadak Baat : संभल में बुलडोजर चलने पर ओवैसी के ट्वीट पर डीएम ने दिया जवाब, बोले- क़ानून के दायरे में हो रही कार्रवाई
संभल हिंसा के बाद चंदौसी में हुई बुलडोज़र कार्रवाई पर ओवैसी का झूठ पकड़ा गया है. दरअसल ओवैसी ने आरोप लगाया था कि संभल हिंसा में शामिल लोगों के घरों पर बुलडोज़र चलाया जा रहा है सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवेहलना की जा रही है ऐसे में डीएम ने ओवैसी के झूठ से पर्दाफाश करते हुए कहा कि बुलडोज़र एक्शन का संभल केस से कोई लेना देना नहीं है बुलडोज़र अवैध अतिक्रमण पर चलाया जा रहा है ना कि आरोपियों के घरों पर।
-
07 Dec, 202403:49 PMKadak Baat : संसद में अखिलेश यादव के बग़ल से बदली गई अवधेश प्रसाद की सीट, कांग्रेस पर भड़के अखिलेश-डिंपल
लोकसभा में सिटिंग व्यवस्था को अंतिम रुप दिया गया है लेकिन कुर्सी आगे पीछे होने। से इंडिया गठबंधन में खींचतान शुरू हो गई है आरोप है कि कांग्रेस ने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद की कुर्सी को पहली पंक्ति से हटाकर दूसरी पंक्ति में कर दिया.. जिससे अखिलेश के साथ साथ डिंपल यादव भड़क उठी है
-
Advertisement
-
07 Dec, 202403:42 PMKadak Baat : कौन होगा ममता बनर्जी का उत्तराधिकारी ?, TMC सुप्रीमो मायावती ने कर दिया बड़ा खुलासा
TMC के अंदर वरिष्ठ नेताओं को युवा गुट में चल रहे आंतरिक कलह के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। ममता बनर्जी ने साफ़ साफ़ कहा है कि उनके उत्तराधिकारी के बारे में कोई भी निर्णय उनकी जगह पार्टी नेतृत्व द्वारा सामूहिक रूप से किया जाएगा ।
-
07 Dec, 202401:56 AMKadak Baat: यूपी के 4 BJP विधायक-मंत्रियों को बड़ा झटका, Yogi भी हो गए हैरान
ग़ाज़ियाबाद में जिला जज को हटाए जाने की मांग लेकर 29 अक्तूबर से हड़ताल कर रहे वकीलों ने एक और बड़ा फ़ैसला लिया है उन्होंने प्रदेश के काबीना मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, लोनी के बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर और मुरादनगर के बीजेपी विधायक अजीत पाल त्यागी की बार एसोसिएशन के सदस्यता स्थायी रूप से ख़त्म कर दी है।
-
05 Dec, 202410:51 AMसंभल के दंगाईयों को सीएम योगी की सख़्त चेतावनी, बोले- एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए।
संभल हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख़्त हो गए है। सीएम योगी ने हिंसा को लेकर पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घटना से जुड़े उपद्रवियों के साथ पूरी कठोरता से निपटें। साथ ही कहा कि जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुँचाया है उसे ठीक कराने का खर्च उन्हीं उपद्रवियों से वसूल किया जाए। एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए।
-
05 Dec, 202403:21 AMKadak Baat: कुरान बेअदबी केस में बीजेपी ने केजरीवाल को घेरा, नरेश यादव को बर्खास्त करने की मांग
दिल्ली के महरौली से आप विधायक नरेश यादव को पंजाब की एक अदालत ने क़ुरान की बेअदबी के मामले में दो साल की सज़ा सुनाई है. जिसको लेकर बीजेपी ने केजरीवाल को जमकर घेरा है बीजेपी का आरोप है कि केजरीवाल मुसलमानों का अपमान कर रहे हैं.
-
04 Dec, 202411:40 AMYogi सरकार ने एक झटके में निकाली Rahul Gandhi की हेकड़ी, UP में एंट्री पर लगा बैन ?
संभल मामले पर एक बार फिर सड़क से संसद तक महासंग्राम छिड़ सकता है. इसकी वजह ये है कि राहुल गांधी के संभल दौरे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने एक लेटर जारी किया है. इसमें पड़ोसी जिलों से कहा है कि वो राहुल गांधी को अपने जिले में एंट्री न दें. प्रशासन की सख़्ती के बाद भी राहुल गांधी संभल जाने पर अड़े हुए हैं
-
03 Dec, 202410:45 AMModi को घेरने के चक्कर में खुद ही घिर गए Rahul-Kharge, इंडिया गठबंधन में बवाल!
25 नवंबर से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में अभी तक गतिरोध बना हुआ है विपक्षी दल संसद चलने नहीं दे रहे हैं. कांग्रेस सदस्य लोकसभा और राज्यसभा में अदाणी समूह से जुड़े मामले को उठा रहे है तो सपा संभल के मुद्दे पर चर्चा की बात कर रही है जिसको लेकर विपक्ष में ही बवाल मच गया है
-
03 Dec, 202410:05 AMKadak Baat : नारायणा केस में पीड़ित परिवार से मिले अरविंद केजरीवाल, क़ानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
दिल्ली के नारायाणा में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी..जिससे इलाक़े में सनसनी फैल गई है ऐसे में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की है और क़ानून व्यवस्था को लेकर LG पर निशाना साधा. और कहा कि दिल्ली में जंगलराज क़ायम हो गया है.
-
01 Nov, 202404:43 PMKadak Baat : उमर अब्दुल्ला की शपथ पर पीएम मोदी ने कही ख़ास बात, 370 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी ने गुजरात में कहा कि आज पूरे देश को ख़ुशी है कि आज़ादी के सात दशक बाद एक देश और एक संविधान का संकल्प पूरा हुआ। इसके साथ ही कहा कि संविधान की माला जपने वालों ने संविधान का ऐसा घेरा अपमान किया था कारण था जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद -370 की दीवार। जिसको हमले तोड़ने का काम किया।