Advertisement
Flight Rules 2027: 89 साल पुराना कानून खत्म! 1 जनवरी से बदल जाएंगे हवाई सफर के नियम, यात्रियों पर होगा असर
Bharatiya Vayuyan Rules 2026: भारत में हवाई यात्रा से जुड़े नियमों (Air Fliight Rules) में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. केंद्र सरकार ने भारतीय वायुयान नियम, (Indian Aircraft Rules) 2026 अधिसूचित किए हैं. ये नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे. इनका असर एयरलाइंस, एयरपोर्ट और हवाई यात्रियों पर भी पड़ सकता है..
Advertisement
Flight Rules Changes: आज के समय में लोग लंबी-लंबी दूरी का सफर कम समय में पूरा करने के लिए फ्लाइट (Flight) से यात्रा करना पसंद करते हैं...खासकर त्योहारों और नए साल के मौके पर हवाई सफर करने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है... वहीं अगर आप भी नए साल में फ्लाइट से कहीं घूमने जाने या अपने घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है....दरअसल, भारत में हवाई यात्रा से जुड़े नियमों (Air Fliight Rules) में बड़ा बदलाव होने जा रहा है.. केंद्र सरकार ने भारतीय वायुयान नियम, (Indian Aircraft Rules) 2026 अधिसूचित किए हैं.... ये नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे...इनका असर एयरलाइंस, एयरपोर्ट और हवाई यात्रियों पर भी पड़ सकता है..
89 साल पुराने नियमों की जगह लेंगे नए नियम
भारत सरकार ने भारतीय वायुयान नियम 2026 (Bharatiya Vayuyan Rules 2026) को अधिसूचित कर दिया है...ये नए नियम ब्रिटिश शासन के समय बनाए गए एयरक्राफ्ट रूल्स 1937 की जगह लेंगे..यानी करीब 89 साल से चले आ रहे पुराने नियम अब इतिहास बनने वाले हैं...नए नियमों का मकसद देश में हवाई सेवाओं को बेहतर बनाना, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और विमानन क्षेत्र के कामकाज को ज्यादा व्यवस्थित करना है..
Advertisement
विमान की सुरक्षा और रखरखाव पर रहेगा जोर
Advertisement
नए नियमों में विमानों के रजिस्ट्रेशन से लेकर उनके निर्माण, मरम्मत और रखरखाव तक के लिए जरूरी प्रावधान किए गए हैं.. इसके साथ ही विमानों की समय-समय पर जांच और सुरक्षा से जुड़े नियमों को भी शामिल किया गया है... एयरपोर्ट के लाइसेंस और उनके संचालन की शर्तों को भी स्पष्ट किया गया है.. सरकार और DGCA की जिम्मेदारियों को भी पहले के मुकाबले ज्यादा साफ तरीके से तय किया गया है..
Advertisement
पायलट और केबिन क्रू के लिए भी होंगे नियम
हवाई यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के लाइसेंस से जुड़े नियम भी तय किए जाएंगे.. इसमें ट्रेनिंग, काम का अनुभव और मेडिकल फिटनेस जैसी बातों को महत्व दिया जाएगा.. इसके अलावा पायलट और केबिन क्रू कितने घंटे काम करेंगे और उन्हें कितने समय का आराम मिलेगा, इस पर भी नियम लागू होंगे.. इससे क्रू की थकान कम करने और यात्रियों की सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिल सकती है..
टिकट बुकिंग और किराये की जानकारी होगी साफ
Advertisement
यात्रियों के लिए सबसे जरूरी बदलाव टिकट की कीमतों से जुड़ा है. अब एयरलाइंस को टिकट बुक करते समय बेस फेयर, टैक्स और दूसरे चार्ज की जानकारी अलग-अलग देनी होगी... टिकट कैंसिल करने पर कितना पैसा कटेगा और रिफंड की क्या शर्तें होंगी, यह भी साफ बताना होगा...इसके अलावा एयरलाइंस को अपनी वेबसाइट पर किराये से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करानी होगी और टिकट के किराये का विवरण DGCA को भी देना होगा..
कब से लागू होंगे नए नियम?
यह भी पढ़ें
अब सबसे बड़ा सवाल है कि ये बदलाव कब से लागू होंगे? बता दें कि भारतीय वायुयान नियम 2026 को 1 जनवरी 2027 से लागू किया जाना है..इसी दिन से एयरक्राफ्ट रूल्स 1937 की जगह नए नियम ले लेंगे..ऐसे में आने वाले समय में हवाई यात्रा से जुड़े नियमों और सुविधाओं में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं..यात्रियों के लिए अच्छी बात यह है कि टिकट के किराये और अतिरिक्त शुल्क की जानकारी पहले से ज्यादा पारदर्शी होने की उम्मीद है..