Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

EPFO का WhatsApp चैनल शुरू, मोबाइल पर मिलेंगे PF के जरूरी अपडेट

EPFO WhatsApp Channel: प्रोविडेंट फंड यानी PF के चैनल के जरिए कर्मचारी अपने मोबाइल पर ही PF, EPF और रोजगार से जुड़ी जरूरी जानकारियां और जागरूकता से जुड़ा कंटेंट देख सकेंगे. इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा, जो EPFO की वेबसाइट या दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार अपडेट चेक नहीं कर पाते.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

EPFO WhatsApp Channel: नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड यानी PF से जुड़ी जानकारी अब और आसानी से मिल सकेगी. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए WhatsApp चैनल शुरू किया है. इस चैनल के जरिए कर्मचारी अपने मोबाइल पर ही PF, EPF और रोजगार से जुड़ी जरूरी जानकारियां और जागरूकता से जुड़ा कंटेंट देख सकेंगे. इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा, जो EPFO की वेबसाइट या दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार अपडेट चेक नहीं कर पाते.

PF से जुड़े कई काम की जानकारी मिलेगी

EPFO के इस WhatsApp चैनल पर कर्मचारियों को EPF से जुड़ी अलग-अलग जानकारियां दी जा रही हैं. इसमें EPF एडवांस निकालने, नौकरी बदलने या दोबारा नौकरी शुरू करने के बाद PF योगदान से जुड़ी जानकारी समेत कई जरूरी अपडेट शामिल हैं. इसके अलावा कर्मचारियों को समझाने के लिए जागरूकता वाले वीडियो और आसान एजुकेशनल कंटेंट भी शेयर किया जा रहा है.. यानी PF से जुड़ी जरूरी बातें अब जटिल भाषा में नहीं, बल्कि मोबाइल पर आसानी से समझने के तरीके से सामने आ सकती हैं.

Loading Ad...

सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी

Loading Ad...

इस चैनल के जरिए कर्मचारियों को रोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है.. इनमें प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं.. ऐसे में अगर आप नौकरी करते हैं और PF या रोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी समय-समय पर पाना चाहते हैं, तो यह चैनल आपके लिए उपयोगी हो सकता है.

झाड़ू लगाने की नौकरी भी नहीं मिलती... कंगना ने राखी सावंत को सुनाई खरी-खोटी, PM मोदी पर टिप्पणी के बाद मचा बवाल

Loading Ad...

WhatsApp पर ऐसे करें EPFO चैनल जॉइन

EPFO का WhatsApp चैनल फॉलो करना काफी आसान है.. इसके लिए अपने मोबाइल में WhatsApp खोलें और EPFO के आधिकारिक चैनल को सर्च करें. सही और ऑफिशियल चैनल मिलने के बाद उसे Follow कर दें. इसके बाद चैनल पर आने वाले नए अपडेट आपको WhatsApp पर ही दिखाई देते रहेंगे..
हालांकि, यहां एक जरूरी बात समझना भी बहुत जरूरी है. EPFO का WhatsApp चैनल मुख्य रूप से जानकारी और जागरूकता के लिए है.. इसका मतलब यह नहीं है कि PF से जुड़ी सभी सेवाएं अब WhatsApp पर मिलेंगी. PF क्लेम, KYC, UAN या खाते से जुड़ी दूसरी सेवाओं के लिए EPFO के आधिकारिक पोर्टल या संबंधित आधिकारिक ऐप का ही इस्तेमाल करना चाहि..

फर्जी WhatsApp मैसेज और लिंक से रहें सावधान

Loading Ad...

PF से जुड़ी जानकारी के नाम पर साइबर ठगी का खतरा भी रहता है. इसलिए किसी अनजान WhatsApp लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी व्यक्ति को अपना UAN, पासवर्ड, OTP, बैंक डिटेल या दूसरी निजी जानकारी दें. EPFO से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल उसके आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करना सबसे सुरक्षित तरीका है.
कुल मिलाकर, EPFO का WhatsApp चैनल उन कर्मचारियों के लिए एक आसान माध्यम बन सकता है, जो PF से जुड़े नए नियमों, योजनाओं और जरूरी अपडेट से खुद को समय-समय पर अपडेट रखना चाहते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...