Advertisement

Loading Ad...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर थार की छत पर चढ़कर युवक ने किया स्टंट, पुलिस ने सिखाया सबक

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सामने आया जहां स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद बागपत पुलिस और यातायात विभाग ने मामले का संज्ञान लिया. जांच के दौरान वाहन की पहचान कर चालक का पता लगाया गया. यातायात नियमों के उल्लंघन और खतरनाक तरीके से वाहन संचालन करने के आरोप में थार चालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई.

Image Credits: Video Grab
Loading Ad...

आजकल के युवाओं पर रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है. लेकिन कई बार यह शौक खतरनाक बन जाता है. ऐसा ही एक वीडियो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सामने आया जहां स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया. थार गाड़ी की छत पर चढ़कर बनाई गई रील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक पर सात हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया.

यूपी में एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी पड़ी भारी

Loading Ad...

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही थार गाड़ी की छत पर चढ़कर स्टंट करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में युवक यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए रील बनाता नजर आया. एक्सप्रेसवे जैसे हाई-स्पीड मार्ग पर इस तरह की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था. वीडियो वायरल होने के बाद बागपत पुलिस और यातायात विभाग ने मामले का संज्ञान लिया. जांच के दौरान वाहन की पहचान कर चालक का पता लगाया गया. यातायात नियमों के उल्लंघन और खतरनाक तरीके से वाहन संचालन करने के आरोप में थार चालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई. बागपत की यातायात पुलिस ने वाहन चालक पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एक्सप्रेसवे और हाईवे पर स्टंटबाजी न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे चालक, यात्रियों और अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ सकती है. पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि रील और वीडियो बनाने के चक्कर में यातायात नियमों का उल्लंघन न करें. सड़क पर की गई एक छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

Loading Ad...

रील का जुनून बन रहा हैं खतरा.....

यह भी पढ़ें

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में युवा लगातार खतरनाक स्टंट और नियमों के उल्लंघन वाले वीडियो बना रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में पहचान होने पर चालान के साथ-साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. सड़क सुरक्षा से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...