Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

जब लंदन में नदी किनारे हुई गंगा आरती, विदेश में दिखा काशी-हरिद्वार जैसा अद्भुत नजारा, Viral हुआ Video

भारत की सनातनी संस्कृति की छाप अब विदेशों तक पहुंच गई है. लंदन की टेम्स नदी के किनारे गंगा आरती की गई तो नजारा बिल्कुल काशी के गंगा घाट जैसा दिखा.

Screengrab/Viral Video
Loading Ad...

घाट पर जगमगातो दिए, श्रद्धा में उठे हाथ और जुबां पर हर-हर गंगे… ये नजारा काशी, हरिद्वार, ऋषिकेश या भारत की किसी धर्मनगरी का नहीं बल्कि लंदन का है. जहां पहली बार गंगा आरती की गई. जिसमें भारतीय और लंदनवासी दोनों शामिल हुए. 

भारत की सनातनी संस्कृति की छाप अब विदेशों तक पहुंच गई है. लंदन की टेम्स नदी के किनारे गंगा आरती की गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस आयोजन को प्रकृति, ज्ञान, और प्रकाश का प्रतीक माना गया है. 

टेम्स नदी के पास किसने करवाई गंगा आरती? 

Loading Ad...

इस आरती का आयोजन लंदन में ‘चिन्मय मिशन यूके’ ने करवाया था. मिशन की स्थापना के 75 साल पूरे होने के मौके पर यह टेम्स नदी किनारे यह आयोजन किया गया था. चिन्मय मिशन दुनिया के अन्य देशों में भी ऐसे कार्यक्रम करवा रहा है. 

जिस तरह गंगा घाट पर श्रद्धालु दीप प्रज्वलित कर मां गंगा की आराधना करते हैं, प्रकृति को संवारने वाली दिव्य मां गंगा के लिए अपना सम्मान और आभार जताते हैं, इसी भावना से लंदन में भी टेम्स नदी किनारे गंगा उत्सव मनाया गया. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- 'भारत सनातन की भूमि...', ब्रिक्स में शाकाहारी खाने पर भारत में बवाल, विपक्ष ने काटा हल्ला, विदेशी मेहमानों ने दिया जवाब!

यह भी पढ़ें

चिन्मय मिशन यूके की सदस्य श्रीप्रिया चैतन्य ने बताया कि संस्थापक स्वामी चिन्मयानंद ने हिंदू धर्म के संदेश को हिमालय की पवित्र भूमि से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है. श्रीप्रिया चैतन्य ने कहा, टेम्स नदी के तट पर गंगा आरती भी प्रकृति को समर्पित है. चिन्मय मिशन के लिए गंगा ज्ञान के प्रवाह का भी प्रतीक है और उसी के प्रसार का उत्सव मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘स्वामी चिन्मयानंद ने अपना जीवन वेदांत के शाश्वत ज्ञान और आध्यात्मिक संदेश को पहुंचाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. वेदांत हिंदू धर्म की महान दार्शनिक और आध्यात्मिक परंपराओं में से एक है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...