Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘शॉर्ट ड्रेस’ के चक्कर में फंस गई विजय सरकार की मंत्री कीर्तना, मचा बवाल, फिर जो सच्चाई सामने आई, हैरान रह गए लोग

एस कीर्तना ने जवाब दिया और लोगों को न केवल फटकार लगाई बल्कि ऐसा सबक सिखाया कि आगे से महिलाओं को उनके कपड़ों पर जज करने से पहले लोग कई बार सोचेंगे.

Image Source- X/S Keerthana/Screengrab
Loading Ad...

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपने रक्षाबंधन वाले विज्ञापन को लेकर लोगों के निशाने पर आ गई थीं. चर्चा ऐड के मैसेज और राखी की नहीं बल्कि उनके कपड़ों की हुईं. इसके बाद हुआ ये कि वह ऐड तो हटा लिया गया, लेकिन उनके कपड़ों को लेकर तरह-तरह की बातें होती रहीं. अब ऐसा ही कुछ देखा गया तमिलनाडु में, जहां ट्रोलर्स के निशाने पर एक मंत्री हैं. उन पर ऐसा भ्रामक दावा किया गया है जिसकी सच्चाई सामने आई तो उन्हें विधानसभा में सफाई देनी पड़ी. 

दरअसल बीते दिनों एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह ब्लैक शॉर्ट और बॉडी फिट ड्रेस में नजर आई थी. दावा किया गया कि वीडियो में नजर आने वाली लड़की तमिलनाडु की TVK सरकार में मंत्री एस कीर्तना हैं. फिर क्या था लोगों ने मंत्रीजी को कपड़ों पर नसीहत देते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया, बिना Video की सच्चाई जाने. इसके बाद खुद एस कीर्तना ने जवाब दिया और लोगों को न केवल फटकार लगाई बल्कि ऐसा सबक सिखाया कि आगे से महिलाओं को उनके कपड़ों पर जज करने से पहले लोग कई बार सोचेंगे. 

विजय की मंत्री ने एस कीर्तना ने क्या कहा? 

Loading Ad...

जब लड़की का Video वायरल हुआ और मंत्री एस कीर्तना तक पहुंचा तो वह खुद भी दंग रह गई थीं. आखिर एक लड़की का छोटी ड्रेस पहनना कैसे बड़ी राजनीतिक घटना बन सकती है. 
हालांकि वीडियो में नजर आने वाली लड़की मंत्री कीर्तना जैसी ही दिखती थी. इसके बाद अटकलें लगने लगीं कि शॉर्ट ड्रेस वाली लड़की मंत्री कीर्तना ही हैं. इस पर खुद विजय सरकार की मंत्री ने तमाम ट्रोल्स पर पलटवार किया. कीर्तना ने कहा, 

Loading Ad...

‘वीडियो में दिख रही महिला मैं नहीं हूं, लेकिन अगर मैं होती भी तो इससे फर्क क्यों पड़ना चाहिए. स्त्री विरोधी सोच उन लोगों का सबसे पुराना हथियार है जिनके पास सकारात्मक रूप से योगदान देने के लिए कुछ ठोस नहीं है.’

मंत्री एस कीर्तना ने ट्रोलिंग के पीछे की दकियानूसी सोच पर भी सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि एक विरोधी नेता के फ़ॉलोअर्स, TVK को पॉलिसी या गवर्नेंस के मामले में चुनौती देने में नाकाम रहने के बाद, महिलाओं के प्रति नफरत वाली हरकतें कर रहे हैं. उन्होंने वीडियो वाली लड़की से भी माफी मांगी जिस पर लोगों ने उनका नाम लेते हुए भद्दे कमेंट्स किए थे.

Loading Ad...

कौन है Video वाली लड़की? 

मंत्री एस कीर्तना की तरह दिखने वाली लड़की के Video को पहले तो डीपफेक माना गया. हालांकि Video रियल था और वह लड़की मलेशिया की थी. लोगों ने लड़की के इंस्टाग्राम हैंडल पर जाकर उसे ट्रोल किया. इसके बाद वीडियो वाली लड़की खुद सामने आई और कहा, जिस महिला पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वह मंत्री नहीं बल्कि वह खुद हैं. जो लोग तुलना कर रहे हैं, उन्हें शायद उनके और कीर्तना के बीच का फ़र्क नहीं पता, क्योंकि मंत्री एस कीर्तना मलेशियाई नहीं हैं. इस मामले में लड़की ने मलेशिया की पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई है. 

लड़की ने कहा, इस घटना से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है. वह काम पर जाते समय अपनी कार से उतर रही थीं, तभी किसी ने उनकी जानकारी के बिना वह क्लिप रिकॉर्ड करके वायरल कर दी. जिस पर कुछ लोगों ने नेगेटिव और आलोचनात्मक टिप्पणियां कीं. उनका मजाक भी बनाया गया, उनके खिलाफ गलत-गलत बातें फैलाईं गईं. ऐसे में उन्हें पुलिस के पास जाना पड़ा. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- पापा विधायक हैं हमारे…! BJP विधायक की बेटी ने महिला इंस्पेक्टर को मारा थप्पड़, Video आया सामने

यह भी पढ़ें

इस तरह के मामले कुछ अराजक तत्वों की छोटी और महिला विरोधी सोच को तो उजागर करते ही हैं. ये भी बताते हैं कि महिलाएं आज भी सॉफ्ट टार्गेट हैं, उनके काम से ज्यादा उनकी बॉडी, कपड़ों पर बारीक नजर रखी जाती है और फिर सोशल मीडिया पर अच्छा खासा एजेंडा चलाया जाता है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...