Advertisement
एक ने पकड़ा पैर, दूसरे ने बच्चे पर बरसाए ताबड़तोड़ डंडे, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मौलानाओं की क्रूरता का वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार
मदरसे में बच्चे की पिटाई का करीब 1 मिनट 49 सेकेंड सामने आया है. वीडियो डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है. इसमें एक मौलाना छात्र को छड़ी से लगातार पीट रहा है, जबकि दूसरा शिक्षक उसके पैर पकड़े हुए है. इस दौरान बच्चा दर्द से चीखता और तड़पता हुआ नजर आ रहा है.
Advertisement
सहारनपुर के एक मदरसे में दो मौलानाओं ने 10 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई की. एक मौलाना ने बच्चे को उल्टा करके उसके पैर पकड़े. दूसरे मौलाना ने 36 डंडे मारे। इस दौरान बच्चा रहम की गुहार लगाता रहा.
दो मौलानाओं ने 10 साल के बच्चे की बेरहमी से पीटा
वहां मौजूदा तीसरे मौलाना ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया. वीडियो डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है. हालांकि 3 अप्रैल को वीडियो सामने आया है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने में आक्रोश फैल गया.
Advertisement
वीडियो वायरल गंगोह नगर इलाके के मदरसा दारूल उलूम जकरिया
Advertisement
इसके बाद कारी साजिद हसन नाम के एक शख्स ने थाने पहुंचकर तहरीर दी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बच्चा मदरसा छोड़कर भाग गया था. इसीलिए उसकी पिटाई की थी. पूरा मामला गंगोह नगर इलाके के मदरसा दारूल उलूम जकरिया का है. मदरसे में आसपास के बच्चे पढ़ते हैं.
खानपुर गुर्जर गांव के रहने वाले कारी साजिद हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया- हमारे गांव के रास्ते पर मोहल्ला मोहम्मद गौरी में मदरसा दारूल उलूम जकरिया है. इस मदरसे में आसपास के बच्चे पढ़ते हैं. आज मैंने सोशल मीडिया पर इस मदरसे का एक वीडियो देखा.
Advertisement
वीडियो में खानपुर गुर्जर गांव का रहने वाला मौलाना जुनैद एक बच्चे को मार रहा है. वहीं, शोयब ने बच्चे को पकड़ रखा है और बच्चा जोर-जोर से चिल्ला रहा है. पुलिस से मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.
पैर पकड़कर पीटा
मदरसे में बच्चे की पिटाई का करीब 1 मिनट 49 सेकेंड सामने आया है. वीडियो डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है. इसमें एक मौलाना छात्र को छड़ी से लगातार पीट रहा है, जबकि दूसरा शिक्षक उसके पैर पकड़े हुए है. इस दौरान बच्चा दर्द से चीखता और तड़पता हुआ नजर आ रहा है.
Advertisement
वह रहम की गुहार लगा रहा है, लेकिन दोनों शिक्षकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता और वे पिटाई करते रहते हैं. वीडियो में एक तीसरा व्यक्ति भी मौजूद है, जो इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा है.
वीडियो वायरल होने पर करवाई
गंगोह के क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया- वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बच्चा मदरसा छोड़कर भाग रहा था, इसलिए उसे पीटा था.
Advertisement
यह भी पढ़ें
आरोपियों की पहचान जुनैद (पुत्र फरजंद), निवासी खानपुर, थाना गंगोह और शोयब (पुत्र गय्यूर), निवासी धलापड़ा, थाना गंगोह के रूप में हुई है. मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.