Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

पापा विधायक हैं हमारे…! BJP विधायक की बेटी ने महिला इंस्पेक्टर को मारा थप्पड़, Video आया सामने

बताया जा रहा है मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश को लेकर MLA सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या और SI सविता बी. के बीच बहस हो गई थी.

Image Source- Screengrab/Viral Video
Loading Ad...

VIP ट्रीटमेंट की चाह अब इस कदर हावी होने लगी है कि लोग वर्दी का लिहाज भी भूल रहे हैं. अक्सर नेताओं के सिर चढ़ने वाली VIP संस्कृति अब उनके बच्चों पर भी हनक बनकर सवार हो रही है. वो डायलॉग है न पापा विधायक हैं हमारे… कुछ इसी तरह का मामला कर्नाटक के मांड्या से सामने आया है. जहां BJP विधायक की बेटी ने मंदिर में VIP दर्शन को लेकर एक सब इंस्पेक्टर को थप्पड़ मार दिया. 

मामला मांड्या के श्रीरंगपट्टन स्थित आरती उक्काडा मंदिर का है. जहां विधायक BJP विधायक सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या और सब इंस्पेक्टर सविता बी. पाटिल के बहस हो गई. इसके बाद ऐश्वर्या ने SI को थप्पड़ मार दिया. विधायक की बेटी की इस हरकत पर सब इंस्पेक्टर भी भड़क गई और थप्पड़ से ही जवाब दिया. इस थप्पड़कांड का Video सोशल मीडिया पर खूब फैल रहा है. 

देखें Video

Loading Ad...

मंदिर में हुई इस बहस का CCTV फुटेज सामने आया है. जिसमें देखा गया कि ऐश्वर्या सामने खड़े पुलिसकर्मियों से कुछ बात कर रही हैं. उनके बगल में एक महिला पुलिसकर्मी सविता बी. पाटिल भी खड़ी हैं. इसी दौरान सब इंस्पेक्टर बी. सविता ने ऐश्वर्या को टोका और कुछ कहा. इस पर MLA की बेटी इनका भड़क गईं कि SI को थप्पड़ जदड़ देती हैं. हालांकि महिला इंस्पेक्टर ने भी तुरंत पलटवार किया. 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की 

Loading Ad...

मामला 12 अगस्त का बताया जा रहा है जिसका Video अभी वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है भीमन्ना अमावस्या के मौके पर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश को लेकर सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या और SI सविता बी. के बीच बहस हो गई थी. विवाद बढ़ने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई. वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों के बीच बचाव किया. 

यह भी पढ़ें- अरुणाचल की नदियों में केंद्रीय मंत्री ने की स्विमिंग, तेज बहाव में लगाए गोते, राहुल गांधी पर ली चुटकी, Video

यह भी पढ़ें

घटना के बाद SI सविता पाटिल ने क्यातनहल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. वहीं, बेटी के थप्पड़कांड के बाद लोग BJP विधायक सुरेश गौड़ा को कोस रहे हैं. सुरेश गौड़ा तुमकुरु ग्रामीण विधानसभा सीट से BJP विधायक हैं. वहीं, दूसरे पक्ष यानी ऐश्वर्या की बात करें तो उन्होंने सब इंस्पेक्टर पर अपशब्द कहने के आरोप लगाए हैं. मामले में पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच कर रही है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...