Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'DM अंकल सड़क बनवा दीजिए...', बच्ची की मासूम अपील हुई वायरल, वीडियो देखते ही प्रशासन ने शुरू करा दिया काम

बाराबंकी में मासूम बच्ची की अपील पर प्रशासन ने सड़क निर्माण शुरू करा दिया. वायरल वीडियो में बच्ची ने DM से घर के बाहर की बदहाल सड़क बनवाने की गुहार लगाई थी.

Image Source: ScreenShot
Loading Ad...

आज के सोशल मीडिया के दौर में कई बार ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं. जो आमजन की समस्या का समधान भी कर देते हैं और लोगों के दिल भी छू लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सामने आया है जो इन दिनों लोगों का दिल जीत रही है. यहां एक मासूम बच्ची ने अपने घर के बाहर की बदहाल सड़क को लेकर सीधे जिलाधिकारी से गुहार लगाई. बच्ची ने बेहद सहज अंदाज में कहा कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश के समाय उनमें पानी भर जाता है. उसकी यह अपील सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो प्रशासन भी तुरंत हरकत में आ गया और सड़क निर्माण का काम शुरू करा दिया गया. अब इसे लोगों ने नए ज़माने की ताकत बताया.

लंबे समय से खराब थी इलाके की सड़क

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र में क्रिस्टल गार्डन के पास का बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके की सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी. बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती थी. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ पानी और कीचड़ जमा हो जाता था. ऐसे में पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था.

Loading Ad...

बच्ची ने सीधे DM से लगाई गुहार

इसी परेशानी को देखकर एक छोटी बच्ची ने वह काम कर दिया, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. वायरल वीडियो में बच्ची सड़क की खराब हालत और उसमें जमा पानी की ओर इशारा करते हुए कहती नजर आती है, 'DM अंकल, प्लीज हमारे घर की सड़क बनवा दीजिए. यहां बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हैं और उनमें पानी भर जाता है.' यही वीडियो ने क्षेत्र की बहुत बड़ी समस्या के निदान में बड़ी भूमिका निभा दिया है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़े: दूल्हे की नौकरी नहीं, चाहिए ये हुनर... शादी के वायरल विज्ञापन में ऐसी शर्तें, पढ़कर यूजर्स भी रह गए हैरान

मासूम अपील ने जीता लोगों का दिल

बच्ची की बात में न कोई लंबी शिकायत थी और न ही किसी तरह का दिखावा. बस अपनी परेशानी को उसने बेहद मासूम तरीके से जिलाधिकारी तक पहुंचाने की कोशिश की. यही सादगी लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई. वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचते ही तेजी से वायरल होने लगा. कई यूजर्स ने प्रशासन को टैग करते हुए बच्ची की मांग पर ध्यान देने की अपील की.

Loading Ad...

वीडियो देखते ही प्रशासन ने लिया संज्ञान

वीडियो बाराबंकी के जिलाधिकारी ईशान्क प्रताप सिंह के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया. इसके बाद नगर पालिका को सड़क निर्माण का काम शुरू करने के निर्देश दिए गए. उप-जिलाधिकारी गुंजीता अग्रवाल ने भी मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची की अपील पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है. संबंधित कार्यदायी संस्था को सड़क का निर्माण जल्द कराने और काम की गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़े: पापा विधायक हैं हमारे…! BJP विधायक की बेटी ने महिला इंस्पेक्टर को मारा थप्पड़, Video आया सामने

Loading Ad...

सड़क का काम शुरू होने से लोगों में खुशी

प्रशासन की इस तेजी के बाद इलाके के लोगों में भी खुशी देखने को मिली. जिस सड़क को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान थे, वहां अब काम शुरू हो गया है. इस पूरे मामले ने यह भी दिखाया कि अपनी बात सही तरीके से सामने रखने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती. सोशल मीडिया पर लोग बच्ची की हिम्मत और उसकी मासूम अपील की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे मासूमियत की जीत बताया. वहीं, लोगों ने जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई की भी सराहना की. इस घटना ने एक छोटी बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ यह संदेश भी दिया कि जनता की छोटी से छोटी समस्या पर संवेदनशीलता के साथ ध्यान दिया जाए तो बदलाव तुरंत नजर आ सकता है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इस पूरे मामले ने साबित कर दिया कि सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल किसी की आवाज को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का असरदार जरिया बन सकता है. एक छोटी सी बच्ची की मासूम अपील ने न सिर्फ लोगों का दिल जीता, बल्कि सड़क की समस्या के समाधान की राह भी खोल दी. अब बच्ची की इस पहल को लोग मासूमियत के साथ-साथ जागरूकता की मिसाल भी मान रहे हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...