Advertisement
0.18 सेकंड में आपको चोट से बचाएगी ये जैकेट, गिरते ही खुल जाएगा एयरबैग, नई टेक्नोलॉजी ने किया कमाल
Jacket Airbag: एक ऐसी खास जैकेट सामने आई है, जो सिर्फ पहनने के लिए नहीं बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए बनाई गई है. यह कोई आम जैकेट नहीं, बल्कि एयरबैग जैकेट है, यानी अगर आप गिरते हैं, तो यह खुद ही आपको बचाने के लिए एक्टिव हो जाती हैं.
Advertisement
Jacket Airbag: तकनीक अब हमारी जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन चुकी है, जो हर दिन कुछ नया और काम का लेकर आ रही है. पहले जहां मोबाइल और गाड़ियों में ही नई -नई चीजें देखने को मिलती थी. अब वही स्मार्टनेस हमारे कपड़ों तक पहुंच गई है. हाल ही में एक ऐसी खास जैकेट सामने आई है, जो सिर्फ पहनने के लिए नहीं बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए बनाई गई है. यह कोई आम जैकेट नहीं , बल्कि एयरबैग जैकेट है, यानी अगर आप गिरते हैं, तो यह खुद ही आपको बचाने के लिए एक्टिव हो जाती हैं. खासकर बुजुर्गो के लिए यह किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं हैं.
गिरते ही खुद बन जाती है सुरक्षा ढाल
इस जैकेट की सबसे खास बात यह है कि यह इंसान के गिरने को पहले ही समझ लेती है. जैसे ही आपको संतुलन बिगड़ने का अंदेशा होता है, यह जैकेट सिर्फ 0.18 सेकंड के अंदर एक्टिव हो जाती है. इसके अंदर एक छोटी सी स्मार्ट चिप लगी होती है, जो हर पल आपके शरीर की हरकतों पर नजर रखती रहती है. आप कैसे चल रहे हैं, कैसे झुक रहे हैं, यह सब यह लगातार समझती रहती है.
Advertisement
जैसे ही इसे लगता है कि आप गिरने वाले हैं या गिर चुके हैं, यह तुरंत एयरबैग की तरह फूल जाती है और शरीर के आसपास एक नरम सुरक्षा परत बना देती है. इससे गिरने पर लगने वाली चोट काफी हद तक कम हो जाती है.
Advertisement
बुजुर्गों के लिए क्यों है बेहद जरूरी
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर का संतुलन पहले जैसा नहीं रहता. हल्की सी चूक भी कभी-कभी बड़ी चोट का कारण बन जाती है. ऐसे में यह जैकेट बुजुर्गों के लिए बहुत बड़ी राहत बन सकती है. घर के अंदर फर्श पर फिसलना हो या बाहर चलते समय पैर लड़खड़ाना ऐसी किसी भी स्थिति में यह जैकेट तुरंत काम करती है. इससे न सिर्फ चोट कम लगती है, बल्कि परिवार वालों की चिंता भी काफी हद तक कम हो जाती है. खासतौर पर उन घरों में, जहां बुजुर्ग अकेले रहते हैं, यह जैकेट एक तरह से “चुपचाप पहरा देने वाला साथी” बन सकती है.
Advertisement
इस्तेमाल में आसान, बस चार्ज रखना जरूरी
यह भी पढ़ें
इस स्मार्ट जैकेट को चलाने के लिए बैटरी की जरूरत होती है, इसलिए इसे समय-समय पर चार्ज करना जरूरी है. अच्छी बात यह है कि इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा दी गई है, जिससे इसे चार्ज करना आसान हो जाता है. एक बार चार्ज करने के बाद यह लंबे समय तक काम करती रहती है और लगातार आपकी गतिविधियों पर नजर रखती है. यानी आपको बार-बार परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी.