Advertisement
AC खरीदें या किराये पर लें? फायदे-नुकसान समझकर करें फैसला, जानिए सही विकल्प
Rented AC vs New AC: एक तरफ नया AC खरीदना लंबे समय का आराम देता है, तो दूसरी तरह किराये का AC कम खर्च में तुरंत राहत देता है. लेकिन सही फैसला आपकी जरूरत, बजट और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है.
Advertisement
Rented AC vs New AC: गर्मी अब अपने प्रचंड रूप में आ चुकी है. गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. पंखा और कूलर अब कम पड़ने लगे है, और ऐसे में दिमाग में एक ही सवाल घूमता है, क्या नया AC खरीद लिया जाए या फिर इस बार किराए पर AC ले लिया जाए ? एक तरफ नया AC खरीदना लंबे समय का आराम देता है, तो दूसरी तरह किराये का AC कम खर्च में तुरंत राहत देता है. लेकिन सही फैसला आपकी जरूरत, बजट और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है. आइए जानते है क्या AC खरीदें या फिर किराये पर ले....?
नया AC खरीदने के फायदे- सुकून और बचत दोनों
अगर आप नया AC खरीदते हैं, तो सबसे बड़ा फायदा आपको बिजली बिल में मिलता है.आजकल के नए AC लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और बेहतर स्टार रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे बिजली की खपत कम होती है और जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ता. साथ ही, नया AC लेने के बाद बार-बार खराब होने की चिंता भी नहीं रहती. कंपनी की वारंटी मिलती है, और अगर आप एक्सटेंडेड वारंटी ले लें तो कई सालों तक बिना टेंशन के AC चला सकते हैं।वहीं, इसके अलावा, नए AC में कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं जैसे वाई-फाई कंट्रोल, फास्ट कूलिंग और एयर प्यूरीफायर. ये सभी चीजें आपके कूलिंग अनुभव को और भी आरामदायक बना देती हैं.
Advertisement
किराये पर AC लेने के फायदे - कम खर्च, ज्यादा सुविधा
Advertisement
अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है या आप एक बार में 30-40 हजार रुपये खर्च नहीं करना चाहते, तो किराये का AC एक अच्छा विकल्प हो सकता है. सिर्फ 2-3 हजार रुपये महीने देकर आप पूरी गर्मी आराम से निकाल सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि ज्यादातर कंपनियां AC की सर्विसिंग, रिपेयर और गैस भरवाने की जिम्मेदारी खुद लेती हैं. यानी आपको अलग से मैकेनिक ढूंढने या खर्च करने की जरूरत नहीं होती. किराये का AC उन लोगों के लिए भी बढ़िया है जो बार-बार शहर या घर बदलते रहते हैं. ऐसे में AC को साथ ले जाने और दोबारा इंस्टॉल कराने का झंझट नहीं होता.
नया AC खरीदने के नुकसान - जेब पर भारी
Advertisement
नया AC खरीदना एक बड़ा निवेश होता है. सिर्फ AC ही नहीं, उसकी इंस्टॉलेशन, वायरिंग और बाद में मेंटेनेंस पर भी खर्च आता है. अगर किसी वजह से AC जल्दी खराब हो जाए या उसके पार्ट्स मिलना बंद हो जाए, तो पूरा नुकसान आपका होता है. इसलिए नया AC लेने से पहले अपने बजट और जरूरत को अच्छी तरह समझ लेना जरूरी है.
किराये AC के नुकसान - छुपा हुआ खर्च
किराये का AC जितना आसान लगता है, उतना हमेशा फायदेमंद नहीं होता. अक्सर ये AC पुराने होते हैं, जो ज्यादा बिजली खर्च करते हैं. इससे आपका बिजली बिल बढ़ सकता है. इसके अलावा, ये AC दिखने में भी नए जितने अच्छे नहीं होते, जिससे कमरे की लुक थोड़ी खराब लग सकती है. सबसे अहम बात - अगर आप 2-3 साल तक लगातार किराये का AC इस्तेमाल करते हैं, तो आप उतना पैसा खर्च कर देते हैं, जितने में एक नया AC खरीदा जा सकता था.
Advertisement
आखिर सही फैसला क्या है?
यह भी पढ़ें
कोई एक विकल्प हर किसी के लिए सही नहीं है.अगर आप लंबे समय के लिए आराम चाहते हैं, बिजली बिल बचाना चाहते हैं और एक बार में खर्च कर सकते हैं - तो नया AC लेना बेहतर रहेगा. लेकिन अगर आप कम समय के लिए, कम बजट में और बिना झंझट के ठंडक चाहते हैं - तो किराये का AC आपके लिए सही विकल्प हो सकता है.