Advertisement

Loading Ad...

दिन-भर AC चलाओ, फिर भी बिल ₹0! बस लगाएं ये छोटा सा डिवाइस

Solar AC: ठंडी हवा के साथ साथ महीने के अंत में जो भारी -भरकर बिल आता है, वो पूरे बजट को हिला देता है. अगर आप भी हर साल यही सोचते हैं कि इस बार बिल कैसे कम होगा, तो अब इसका एक स्मार्ट और लंबा चलने वाला हल सामने आ चुका हैं.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Solar AC Price: उत्तर भारत में जैसे ही गर्मी का आगमन होता हैं वैसे ही लोगों की बड़ी टेंशन बन जाती हैं बिजली का बिल. जैसे ही गर्मी अपने चरम सीमा पर आती हैं पंखा और कूलर गर्मी को मात देने में असफल रहते हैं, ऐसे में AC चलाना मज़बूरी बन जाता है. लेकिन ठंडी हवा के साथ साथ महीने के अंत में जो भारी -भरकर बिल आता है, वो पूरे बजट को हिला देता है. अगर आप भी हर साल यही सोचते हैं कि इस बार बिल कैसे कम होगा, तो अब इसका एक स्मार्ट और लंबा चलने वाला हल सामने आ चुका हैं , सोलर एसी.

क्या होता है सोलर AC और कैसे करता है काम?

सोलर AC दिखने और काम करने में बिल्कुल सामान्य AC जैसा ही होता है. यह भी कमरे को ठंडा करता है, गर्मी से राहत देता है और आरामदायक माहौल बनाता है. फर्क बस इतना है कि यह सूरज की रोशनी से मिलने वाली ऊर्जा यानी सोलर पावर पर चलता है.
आजकल सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मॉडल हाइब्रिड AC होते हैं. इनकी खासियत यह है कि ये दो तरीके से काम कर सकते हैं, एक सोलर पैनल से और दूसरा बिजली के ग्रिड से. यानी अगर दिन में अच्छी धूप है तो आपका AC लगभग मुफ्त में चलेगा, और अगर मौसम खराब है या रात का समय है, तो यह सामान्य बिजली पर शिफ्ट हो जाएगा. इससे आपको कभी भी कूलिंग में समझौता नहीं करना पड़ता.

Loading Ad...

कितनी आती है कीमत?

Loading Ad...

अगर आप सोच रहे हैं कि सोलर AC बहुत महंगा होगा, तो ऐसा पूरी तरह सच नहीं है. एक अच्छा 1.5 टन का हाइब्रिड AC आपको करीब 40,000 से 50,000 रुपये के बीच मिल सकता है. लेकिन असली खर्च सोलर पैनल लगाने में आता है, क्योंकि वही सिस्टम AC को चलाने के लिए बिजली तैयार करता है. इसे आप एक बार का निवेश मान सकते हैं, जो आने वाले कई सालों तक फायदा देता है.

कितने सोलर पैनल लगेंगे?

Loading Ad...

अगर आप 1 टन का AC सोलर से चलाना चाहते हैं, तो आपको करीब 1.5 किलोवॉट (KW) का सोलर सिस्टम चाहिए होगा. अब पैनल की संख्या इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस क्षमता (वॉट) के पैनल चुनते हैं.अगर आप 540-550 वॉट के पैनल लेते हैं, तो लगभग 3 पैनल काफी होंगे. वहीं अगर आप 330-340 वॉट के पैनल लेते हैं, तो आपको 4 से 5 पैनल लगाने पड़ सकते हैं.

सोलर पैनल लगाने में कितना खर्च आएगा?

सोलर पैनल सिस्टम लगाने में शुरुआत में थोड़ा खर्च जरूर आता है, लेकिन यह लंबे समय में बहुत फायदेमंद साबित होता है. एक 1.5KW का सोलर सिस्टम लगवाने में लगभग 1.20 लाख से 1.50 लाख रुपये तक खर्च हो सकता है. यह सुनने में थोड़ा ज्यादा लग सकता है, लेकिन अगर हर महीने हजारों रुपये का बिजली बिल बचने लगे, तो कुछ ही सालों में यह खर्च खुद ही वसूल हो जाता है.

Loading Ad...

दिन-रात इस्तेमाल का क्या होगा?

दिन के समय अगर आप AC चलाते हैं, तो यह सीधे सोलर एनर्जी से चलेगा और आपका बिजली बिल लगभग शून्य हो सकता है. लेकिन अगर आप रात में भी AC चलाना चाहते हैं, तो आपको या तो बैटरी बैकअप लेना होगा या फिर सामान्य बिजली का इस्तेमाल करना पड़ेगा. यानी, पूरी तरह फ्री कूलिंग का मजा दिन में ज्यादा मिलता है, लेकिन रात के लिए थोड़ी प्लानिंग करनी पड़ती है.

सरकार भी दे रही है मदद

Loading Ad...

अच्छी बात यह है कि अब सोलर सिस्टम लगवाना पहले से आसान और सस्ता हो गया है.PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana जैसी सरकारी योजना के तहत आपको सोलर पैनल पर सब्सिडी भी मिल सकती है. इसके अलावा कई राज्य सरकारें भी अपनी तरफ से अतिरिक्त छूट देती हैं. इससे आपका कुल खर्च काफी कम हो जाता है और सोलर अपनाना और आसान हो जाता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...