Advertisement
बिना UPI PIN बताए परिवार को दें पेमेंट की सुविधा, जानें UPI Circle का फायदा
UPI Circle: UPI Circle एक नया फीचर है जो आपको अपने परिवार के किसी भरोसेमंद सदस्य को UPI भुगतान करने की सुविधा देता है. लेकिन सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपना UPI PIN, पासवर्ड या बैंक अकाउंट की जानकारी किसी के साथ शेयर करने की जरूरत नहीं है.
Advertisement
UPI Circle: आजकल शायद ही कोई ऐसा है जो UPI का इस्तेमाल न करता हो. सब्जी खरीदनी हो, बिजली का बिल भरना हो या दोस्तों को पैसे भेजने हों, ज्यादातर काम अब मोबाइल से ही हो जाते हैं. डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी आसान बना दी है. लेकिन इसके साथ एक छोटी सी समस्या भी जुड़ी है. कभी -कभी घर के बुजुर्ग ऑनलाइन पेमेंट करने में दिक्कत महसूस करते हैं. कभी बच्चों को छोटी -मोटी खरीदारी के लिए पैसों कि जरूरत पड़ती हैं, या फिर छात्रों को खर्च के लिए थोड़ी सी रकम चाहिए होती हैं. ऐसे में लोग या तो अपना फ़ोन और UP. पासवर्ड दूसरों को दे देते हैं या फिर हर बार खुद पैसा भेजते हैं. दोनों ही तरीकों में परेशानी और जोखिम रहता हैं. इसी समस्या को आसान बनाने के लिए अब UPI Circle फीचर आया है.
UPI Circle क्या है और कैसे काम करता है?
UPI Circle एक नया फीचर है जो आपको अपने परिवार के किसी भरोसेमंद सदस्य को UPI भुगतान करने की सुविधा देता है. लेकिन सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपना UPI PIN, पासवर्ड या बैंक अकाउंट की जानकारी किसी के साथ शेयर करने की जरूरत नहीं है.
Advertisement
आप तय कर सकते हैं कि सामने वाला व्यक्ति हर महीने कितनी रकम तक खर्च कर सकता है. साथ ही आप यह भी चुन सकते हैं कि हर भुगतान आपकी मंजूरी के बाद हो या तय सीमा के अंदर अपने आप हो जाए. यह किसी प्रीपेड कार्ड की तरह काम करता है, लेकिन सीधे आपके UPI अकाउंट से जुड़ा होता है. इसका मतलब है सुविधा भी मिलेगी और पैसे पर पूरा नियंत्रण भी रहेगा.
Advertisement
परिवार के लिए क्यों है यह फायदेमंद?
घर में माता-पिता डिजिटल पेमेंट सीख रहे हैं, या आपका बच्चा हॉस्टल में पढ़ाई कर रहा है और उसे रोजमर्रा के खर्च के लिए पैसे चाहिए. ऐसे मामलों में UPI Circle बहुत काम का फीचर है. इसका फायदा यह है कि बार-बार पैसे ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं पड़ती. साथ ही खर्च की सीमा पहले से तय होने की वजह से पैसों के गलत इस्तेमाल का खतरा भी कम हो जाता है. यानी बच्चों, बुजुर्गों और दूसरे परिवार के सदस्यों को डिजिटल पेमेंट की आजादी मिलती है, लेकिन मुख्य अकाउंट धारक हमेशा हर गतिविधि पर नजर रख सकता है. इसलिए यह सुविधा परिवारों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प साबित हो रही है.
Advertisement
UPI Circle का इस्तेमाल कैसे करें?
UPI Circle का इस्तेमाल करना काफी आसान है. सबसे पहले आपको ऐसा UPI ऐप चाहिए जो यह फीचर सपोर्ट करता हो. फिर ऐप में UPI Circle या Delegated Payments का विकल्प चुनें. इसके बाद आप अपने किसी भरोसेमंद परिवार के सदस्य को जोड़ सकते हैं. फिर मासिक खर्च की सीमा तय करें और यह चुनें कि भुगतान आपकी मंजूरी के बाद होगा या तय सीमा में अपने आप. समय-समय पर खर्च की जांच करना और जरूरत खत्म होने पर एक्सेस हटाना भी जरूरी है.
यह भी पढ़ें
UPI Circle उन लोगों के लिए शानदार सुविधा है जो अपने परिवार को डिजिटल पेमेंट की आजादी देना चाहते हैं, लेकिन पैसों का पूरा नियंत्रण भी बनाए रखना चाहते हैं. आने वाले समय में यह फीचर परिवारों के बीच डिजिटल लेनदेन को और आसान बना सकता है.