Advertisement
सिर्फ ₹99 में मोबाइल रिचार्ज, कॉलिंग, डेटा और SMS सब कुछ मिलेगा, जानिए कौन दे रहा है ये सस्ता प्लान
Recharge Plans: लोग ऐसे प्लान ढूंढ़ते हैं जो सस्ते भी हों और काम के भी हों. वहीं अच्छी बात यह है कि Jio, Airtel, Vodafone Idea और BSNL, सभी कंपनियों के पास ऐसे किफायती प्लान मौजूद है, जो कम कीमत में जरुरी सुविधाएं दे रहे है.
Advertisement
Cheapest Recharge Plans: आज के दौर में मोबाइल सिर्फ बात करने का सिर्फ साधन नहीं रहा, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. चाहे काम हो, पढ़ाई हो या फिर अपनों से जुड़े रहना, हर चीज के लिए हमेशा ही मोबाइल की जरूरत पड़ती है. लेकिन हर किसी का बजट बड़ा नहीं होता , इसलिए लोग ऐसे प्लान ढूंढ़ते हैं जो सस्ते भी हों और काम के भी हों. वहीं अच्छी बात यह है कि Jio, Airtel, Vodafone Idea और BSNL, सभी कंपनियों के पास ऐसे किफायती प्लान मौजूद है, जो कम कीमत में जरुरी सुविधाएं दे रहे है.
जियो - कम कीमत में बेसिक जरूरतें पूरी
Jio का 189 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं. यह प्लान पूरे 28 दिनों तक चलता है, यानी रोज़ का खर्च बहुत ही कम पड़ता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, साथ ही 300 SMS और कुल 2GB डेटा भी दिया जाता है. अगर डेटा खत्म हो जाए, तब भी इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होता, बस स्पीड थोड़ी कम हो जाती है. इसके अलावा इसमें कुछ ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है, जिससे एंटरटेनमेंट का भी इंतजाम हो जाता है.
Advertisement
एयरटेल - थोड़े ज्यादा फायदे के साथ सस्ता प्लान
Advertisement
Airtel का 199 रुपये वाला प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें कॉलिंग पूरी तरह अनलिमिटेड है और रोज़ 100 SMS मिलते हैं. डेटा की बात करें तो इसमें कुल 2GB डेटा दिया जाता है. इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें कुछ एक्स्ट्रा सुविधाएं भी मिलती हैं, जैसे एंटरटेनमेंट और टूल्स से जुड़ी सर्विसेज. हालांकि डेटा खत्म होने के बाद आपको अलग से चार्ज देना पड़ सकता है, इसलिए इसे समझकर इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा.
Vi - थोड़ा कम डेटा, लेकिन काम चलाने लायक
Advertisement
Vodafone Idea (Vi) का 189 रुपये वाला प्लान 26 दिनों के लिए आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं, लेकिन डेटा सिर्फ 1GB दिया जाता है. अगर आपका इंटरनेट इस्तेमाल बहुत ज्यादा नहीं है और आप सिर्फ कॉलिंग और बेसिक काम के लिए प्लान चाहते हैं, तो यह एक ठीक-ठाक विकल्प हो सकता है. डेटा खत्म होने के बाद इसमें भी अतिरिक्त चार्ज देना पड़ता है.
BSNL - सबसे सस्ता, लेकिन सीमित सुविधाएं
यह भी पढ़ें
BSNL हमेशा से सस्ते प्लान्स के लिए जाना जाता है. इसका 99 रुपये वाला प्लान सबसे किफायती है, जो 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग तो मिलती है, लेकिन डेटा बहुत कम, सिर्फ 50MB ही दिया जाता है. इसके अलावा 107 रुपये वाला प्लान थोड़ा बेहतर है, जिसमें 20 दिनों की वैलिडिटी, 200 मिनट कॉलिंग और 3GB डेटा मिलता है. अगर आपका बजट बहुत कम है, तो ये प्लान काम चलाने के लिए सही साबित हो सकते हैं.