Advertisement

Loading Ad...

स्टेडियम वाला फील अब मोबाइल पर! IPL देखने के लिए बेस्ट रिचार्ज प्लान्स

IPL Matches: आजकल टेलीकॉम कंपनियां ऐसे कई प्लान दे रही हैं, जिनमें डाटा के साथ -साथ OTT सब्सक्रिप्शन जी मिल रहा हैं. अगर आपने सही प्लान चुन लिया, तो बिना रुकावट और बिना एक्स्ट्रा खर्च के आराम से पूरा मैच एन्जॉय कर सकते हैं.

Image Source: Canva
Loading Ad...

IPL: इन दिनों Indian premier League 2026 का क्रेज हर किसी के सर चढ़कर बोल रहा हैं. चाहे ऑफिस में हों, घर पर या सफर में, हर कोई अपने फ़ोन पर मैच देखने का तरीका ढूंढ रहा हैं  ऐसे में सिर्फ अच्छा इंटरनेट होना ही काफी नहीं हैं , बल्कि सही रिचार्ज प्लान चुनना भी उतना ही जरुरी हों जाता हैं. आजकल टेलीकॉम कंपनियां ऐसे कई प्लान दे रही हैं, जिनमें डाटा के साथ -साथ OTT सब्सक्रिप्शन जी मिल रहा हैं. अगर आपने सही प्लान चुन लिया, तो बिना रुकावट और बिना एक्स्ट्रा खर्च के आराम से पूरा मैच एन्जॉय कर सकते हैं. 

कम खर्च में भी मिल सकता है IPL का मजा

अगर आपके मोबाइल में पहले से कॉलिंग और बेसिक प्लान एक्टिव है, तो आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. ऐसे में आप सिर्फ डेटा और OTT के लिए एड-ऑन प्लान ले सकते हैं.
Reliance Jio का ₹195 वाला प्लान 15GB डेटा के साथ एक महीने के लिए OTT एक्सेस देता है.. वहीं Bharti Airtel भी लगभग इसी कीमत में 12GB डेटा और अपने Xstream प्लेटफॉर्म के साथ सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है.
अगर आप Vodafone Idea (Vi) यूजर हैं, तो ₹169 में 8GB डेटा के साथ तीन महीने तक OTT एक्सेस मिल जाता है, जो काफी किफायती माना जा सकता है.

Loading Ad...

ज्यादा डेटा चाहिए तो ये प्लान हैं बेहतर

Loading Ad...

अगर आप मैच HD में देखना पसंद करते हैं या ज्यादा समय तक स्ट्रीमिंग करते हैं, तो थोड़ा ज्यादा डेटा लेना समझदारी होगी.
जियो का ₹949 वाला प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है, जिन्हें रोजाना ज्यादा डेटा चाहिए. इसमें डेली 2GB डेटा और साथ में 5G का फायदा भी मिलता है. एयरटेल का ₹449 प्लान भी काफी पॉपुलर है, जिसमें 28 दिनों तक रोज 4GB डेटा मिलता है, यानी बिना रुके मैच देखने की पूरी आजादी.
Vi का ₹469 प्लान भी अच्छा ऑप्शन है, जिसमें रोज 2.5GB डेटा के साथ OTT एक्सेस मिलता है। यानी डेटा की कमी की चिंता किए बिना आप पूरा टूर्नामेंट आराम से देख सकते हैं.

बहुत कम बजट में भी काम चल जाएगा

Loading Ad...

हर कोई ज्यादा खर्च नहीं करना चाहता, खासकर जब सिर्फ मैच ही देखना हो। ऐसे में छोटे और सस्ते प्लान भी काम के साबित होते हैं.
Vi का ₹44 वाला प्लान काफी सस्ता है, जिसमें थोड़ा डेटा और एक महीने का OTT एक्सेस मिल जाता है. वहीं जियो और एयरटेल भी करीब ₹100 के आसपास ऐसे प्लान दे रहे हैं, जिनमें सीमित डेटा के साथ स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है. अगर आप सिर्फ कभी-कभार मैच देखना चाहते हैं, तो ये प्लान आपके लिए सही रहेंगे.

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...