Advertisement
Cheapest Induction Stove: कम बजट में शानदार कुकिंग! ये 5 सस्ते इंडक्शन कुकटॉप बना देंगे रसोई का काम आसान
Induction Stove Price: जब बाजार में इतने सारे ब्रांड और मॉडल मौजूद हों, तो यह समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि कौन - सा इंडक्शन हमारे लिए सही रहेगा. इसलिए खरीदने से पहले कुछ जरुरी बातों को समझ लेना बहुत जरुरी है.
Cheapest Induction Stove: गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों की वजह से आज के समय में घर की रसोई चलाना पहले की तुलना में थोड़ा मुश्किल होता जा रहा हैं. गैस सिलेंडर की कीमतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं. कई बार समय पर गैस खत्म हो जाए तो खाना बनाने में भी दिक्कत आ जाती हैं, और इस समय हालात ऐसे हैं कि सिलेंडर लेने के लिए लंबी -लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है. ऐसे में बहुत से लोग अब इंडक्शन कुकटॉप की तरफ रुख कर रहे हैं. इंडक्शन की सबसे बड़ी खासियत यह हैं कि यह बिजली से चलता हैं, जल्दी खाना बनाता हैं और गैस की तुलना में कई बार ज्यादा किफायती भी साबित होता हैं. इंडक्शन कुकटॉप इस्तेमाल करने में भी काफी आसान होता है. इसमें आग नहीं होती, इसलिए यह काफी सुरक्षित माना जाता है. ऊपर की सतह गिलास की होती है जिसे साफ़ करना भी बहुत आसान होता है. लेकिन जब बाजार में इतने सारे ब्रांड और मॉडल मौजूद हों, तो यह समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि कौन - सा इंडक्शन हमारे लिए सही रहेगा. इसलिए खरीदने से पहले कुछ जरुरी बातों को समझ लेना बहुत जरुरी है.
बजट में अच्छे इंडक्शन कुकटॉप के कुछ लोकप्रिय विकल्प
Prestige PIC 20 1600-Watt Induction Cooktop
अगर आप ऐसा इंडक्शन ढूंढ रहे हैं जो भरोसेमंद हो और रोजाना के काम आसानी से कर सके, तो यह मॉडल अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इसकी 1600 वॉट की पावर सामान्य कुकिंग के लिए पर्याप्त होती है. चाय, दूध, सब्जी या दाल जैसी चीजें इसमें आराम से बन जाती हैं.इसका डिजाइन भी काफी साधारण लेकिन काफी मजबूत होता है और इसे साफ करना भी आसान रहता है. यही कारण है कि बहुत से घरों में यह मॉडल लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है. इसकी कीमत आमतौर पर लगभग ₹1,700 से ₹2,000 के आसपास देखने को मिल जाती है.
Philips Viva Collection HD4928/01 2100-Watt Induction Cooktop
जो लोग चाहते हैं कि खाना जल्दी तैयार हो जाए, उनके लिए यह मॉडल काफी अच्छा माना जाता है. इसकी पावर करीब 2100 वॉट होती है, जिससे खाना तेजी से पकता है और समय की भी बचत होती है. इसकी ऊपरी सतह ऐसी बनाई गई है जिसे छूने पर ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होती, इसलिए यह सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर माना जाता है. ऊपर का ग्लास टॉप देखने में काफी स्टाइलिश लगता है और इसे साफ करना भी बहुत आसान है. वहीं, आम तौर पर इसकी कीमत लगभग ₹3,200 से ₹3,600 के बीच मिलती है.
Pigeon Cruise 1800-Watt Induction Cooktop
अगर आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं है और आप एक सस्ता लेकिन काम का इंडक्शन चाहते हैं, तो यह मॉडल काफी लोकप्रिय है. खासकर पीजी में रहने वाले छात्र या छोटे परिवार इसे ज्यादा पसंद करते हैं. इसमें LED डिस्प्ले दिया गया है और पुश बटन से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. 1800 वॉट की पावर रोजमर्रा की कुकिंग के लिए बिल्कुल ठीक रहती है. इसकी कीमत करीब ₹1,200 से ₹1,500 के बीच मिल जाती है, इसलिए बजट के हिसाब से यह काफी किफायती माना जाता है.
Bajaj Majesty ICX Pearl 1900-Watt Induction Cooktop
यह इंडक्शन अपनी मजबूती और स्मार्ट फीचर्स के कारण काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इसमें कई प्री-सेट मेन्यू दिए गए हैं जिनकी मदद से अलग-अलग तरह का खाना बेहद ही आसानी से बनाया जा सकता है. ये पैन सेंसर जैसी तकनीक से लेस है, जो यह पहचान लेती है कि रखा हुआ बर्तन इंडक्शन के लिए सही है या नहीं. अगर बर्तन सही नहीं होता, तो यह तुरंत संकेत दे देता है. इससे बिजली की भी बचत होती है और सुरक्षा भी बनी रहती है. इसकी कीमत करीब ₹2,200 से ₹2,700 के बीच रहती है.
Havells Insta Cook RT 1400-Watt Induction Cooktop
अगर आपको छोटा, स्टाइलिश, प्रीमियम और सस्ता दिखने वाला इंडक्शन चाहिए, तो यह मॉडल अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसकी पावर 1400 वॉट होती है, जो हल्की और सुरक्षित कुकिंग के लिए ठीक मानी जाती है. इसमें टच कंट्रोल दिया गया है, जिससे इसे चलाना और भी काफी आसान हो जाता है. इसकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी अच्छी मानी जाती है और इसमें वोल्टेज सर्ज से बचाव की सुविधा भी मिलती है. इसकी कीमत लगभग ₹2,400 से ₹2,900 के बीच मिल जाती है.
इंडक्शन खरीदते समय इन जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें
1. वॉटेज (Wattage)
इंडक्शन की पावर यानी वॉटेज बहुत महत्वपूर्ण होती है. अगर आप चाहते हैं कि खाना जल्दी बने और टाइम की बचत हो, तो कम से कम 1800 से 2000 वॉट वाला इंडक्शन लेना फायदेमंद माना जाता है. ज्यादा वॉटेज का मतलब है कि खाना तेजी से पक जाएगा.
2. प्री-सेट मेन्यू (Preset Menu)
आजकल कई इंडक्शन में अलग-अलग प्रकार के प्री-सेट मेन्यू दिए जाते हैं. जैसे चपाती बनाना, इडली बनाना, करी पकाना या दूध उबालना. इन बटनों की मदद से आपको तापमान या समय बार-बार सेट नहीं करना पड़ता, जिससे कुकिंग आसान हो जाती है.
3. सेफ्टी फीचर्स (Safety Features)
इंडक्शन लेते समय सुरक्षा से जुड़े फीचर्स जरूर देखने चाहिए. जैसे ऑटो कट-ऑफ, पैन डिटेक्शन और ओवरहीट प्रोटेक्शन. ये फीचर्स न केवल बिजली की बचत करते हैं बल्कि दुर्घटना होने की संभावना भी कम कर देते हैं.
अगर सही तरीके से चुना जाए तो इंडक्शन कुकटॉप रसोई में काफी काम का उपकरण साबित हो सकता है. यह न केवल गैस का अच्छा ऑप्शन है, बल्कि जल्दी, सुरक्षित और साफ-सुथरी कुकिंग का भी तरीका देता है. बस खरीदते समय अपनी जरूरत, बजट और जरूरी फीचर्स का ध्यान रखें, ताकि आपको ऐसा इंडक्शन मिले जो लंबे समय तक बिना परेशानी के काम करे.