Advertisement
₹1 में 30 दिन की मौज, BSNL दे रहा डेली 2GB और अनलिमिटेड कॉलिंग
BSNL Recharge: आज के समय में जहां रिचार्ज प्लान लगातार महंगे हप्ते जा रहे हैं, वहां सिर्फ 1 रूपये में इतना कुछ मिलना किसी सरप्राइज से कम नहीं हैं. यही वजह हैं कि यह प्लान खासतौर पर नए यूएर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया हैं.
Advertisement
BSNL Recharge: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए बेहद सस्ता और आकर्षक ऑफर लेकर आई है. कंपनी ने अपना चर्चित 1 रूपये वाला Freedom Plan फिर से लॉन्च कर दिया है. आज के समय में जहां रिचार्ज प्लान लगातार महंगे हप्ते जा रहे हैं, वहां सिर्फ 1 रूपये में इतना कुछ मिलना किसी सरप्राइज से कम नहीं हैं. यही वजह हैं कि यह प्लान खासतौर पर नए यूएर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया हैं.
क्या मिल रहा है इस 1 रुपये वाले प्लान में?
इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि बहुत कम कीमत में आपको कई बड़े फायदे मिलते हैं. इसमें रोजाना 2GB डेटा दिया जा रहा है, जिससे आप इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल कर सकते हैं, चाहे वीडियो देखना हो, सोशल मीडिया चलाना हो या ऑनलाइन काम करना हो. इसके साथ हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं और सबसे बड़ी बात, पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है. इतना ही नहीं, इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 30 दिनों की है, जो इसे और भी खास बना देती है. आमतौर पर इतने फायदे वाले प्लान काफी महंगे होते हैं, लेकिन यहां आपको सब कुछ सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा है. ऊपर से कंपनी इस ऑफर के साथ फ्री सिम भी दे रही है, यानी नया कनेक्शन लेने वालों के लिए यह डील और भी फायदेमंद हो जाती है.
Advertisement
किन लोगों को मिलेगा इसका फायदा?
Advertisement
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ नए यूजर्स के लिए ही है. यानी अगर आप पहले से BSNL का नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप इस प्लान का फायदा नहीं ले पाएंगे. लेकिन अगर आप नया सिम लेने की सोच रहे हैं या किसी दूसरे नेटवर्क से बदलना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है. इस प्लान को लेने के लिए आपको अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) या किसी रिटेल स्टोर पर जाना होगा, जहां से आप नया सिम लेकर इस ऑफर को एक्टिवेट कर सकते हैं.
सीमित समय के लिए है ऑफर
Advertisement
यह ऑफर हमेशा के लिए नहीं है, बल्कि लिमिटेड टाइम के लिए ही उपलब्ध है. कंपनी ने इसकी आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की है. यानी अगर आप इस सस्ते और फायदे वाले प्लान का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको जल्द ही फैसला लेना होगा.
बढ़ती प्रतिस्पर्धा में बड़ा कदम
यह भी पढ़ें
आज के समय में टेलीकॉम सेक्टर में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही है. ऐसे में BSNL का यह कदम निजी कंपनियों को सीधी टक्कर देने जैसा है. कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं देकर कंपनी फिर से यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश कर रही है.