Advertisement
घर बैठे WhatsApp, ऐप और कॉल से बुक करें LPG सिलेंडर, मिनटों में काम पूरा, लाइन से छुटकारा
WhatsApp: कॉल से बुक करें, SMS भेजें, WhatsApp का इस्तेमाल करें या मोबाइल ऐप से कुछ ही मिनटों में काम पूरा कर लें. हालांकि, हाल के दिनों में कई जगहों पर बुकिंग सिस्टम पर ज्यादा लोड होने की वजह से कॉल या ऐप में दिक्कतें भी आई हैं.
Advertisement
WhatsApp New Rules: अगर आपके घर का LPG सिलेंडर खत्म होने वाला हैं, तो अब आपको गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं हैं. समय बदल गया है और अब सुविधाएं भी पहले से काफी आसान हो गई हैं. Indane ,HP gas और Bharat Gas तीनों ही कंपनिया सिलेंडर बुक करने के कई आसान तरीके देती हैं. अगर आप चाहें तो फ़ोन कॉल से बुक करें, SMS भेजें, WhatsApp का इस्तेमाल करें या मोबाइल ऐप से कुछ ही मिनटों में काम पूरा कर लें. हालांकि, हाल के दिनों में कई जगहों पर बुकिंग सिस्टम पर ज्यादा लोड होने की वजह से कॉल या ऐप में दिक्कतें भी आई हैं. ऐसे में अच्छा यही हैं कि आपको सभी विकल्पों की जानकारी हो, ताकि जरूरत पड़ने पर दूसरा तरीका तुरंत इस्तेमाल कर सकें.
फोन कॉल से बुकिंग करना सबसे आसान तरीका
अगर आपको स्मार्टफोन या ऐप का इस्तेमाल करना नहीं आता, तो कॉल करके बुकिंग करना आज भी सबसे आसान तरीका है.
अगर आपका कनेक्शन HP Gas का है, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से IVRS नंबर 88888 23456 पर कॉल करके सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इसके अलावा मिस्ड कॉल देकर भी बुकिंग हो जाती है. वहीं Bharat Gas के ग्राहक 77150 12345 या 77180 12345 पर कॉल कर सकते हैं. और अगर आप Indane यूजर हैं, तो 7718955555 नंबर पर कॉल या SMS के जरिए आसानी से बुकिंग कर सकते हैं.
Advertisement
WhatsApp से भी हो जाएगी बुकिंग, बस एक मैसेज काफी
Advertisement
अब तो सिलेंडर बुक करना और भी आसान हो गया है, क्योंकि WhatsApp से भी ये काम हो जाता है. इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी का WhatsApp नंबर फोन में सेव करना होता है. फिर उस नंबर पर “Hi” या “REFILL” लिखकर मैसेज भेजना होता है. उसके बाद जो स्टेप्स स्क्रीन पर आएं, उन्हें फॉलो करें, बस आपकी बुकिंग हो जाएगी. ये तरीका खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते और कॉल में दिक्कत आ रही हो.
मोबाइल ऐप से सब कुछ आपके हाथ में
Advertisement
अगर आप थोड़ी और सुविधा चाहते हैं, तो मोबाइल ऐप सबसे बेहतर ऑप्शन है.
Indane का “IndianOil ONE”, HP Gas का “HP Gas ऐप” और Bharat Gas का “Hello BPCL” ऐप इन तीनों के जरिए आप सिर्फ बुकिंग ही नहीं, बल्कि पेमेंट और डिलीवरी स्टेटस भी आसानी से देख सकते हैं. एक बार लॉगिन करने के बाद बार-बार जानकारी डालने की जरूरत भी नहीं पड़ती, जिससे काम और आसान हो जाता है.
बुकिंग के नियम में भी हुआ बदलाव
यह भी पढ़ें
हाल ही में LPG बुकिंग से जुड़ा एक नियम भी बदला गया है, जो जानना जरूरी है. अब अगर आपने एक सिलेंडर लिया है, तो दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा. पहले यह समय 21 दिन था. सरकार का कहना है कि यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि सिलेंडर की जमाखोरी रोकी जा सके और हर उपभोक्ता तक गैस बराबर पहुंचे. खासकर ग्रामीण इलाकों में यह समय कुछ जगहों पर 45 दिन तक भी हो सकता है.