Advertisement

Loading Ad...

iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत, एक फोन में इस्तेमाल करें दो WhatsApp अकाउंट

WhatsApp: WhatsApp ने हाल ही में कुछ नए फीचर्स लॉन्च किए है.  जो खास तौर पर iOS यूजर्स के लिए बहुत काम के है.अब तक जो सुविधाएं सिर्फ एंड्राइड यूजर्स को मिल रही थीं, वे धीरे धीरे iPHone यूजर्स तक भी पहुंच रही हैं.  इन नए फीचर्स का मकसद साफ़ हैं ,आपका काम आसान करना और ऐप को और ज्यादा स्मार्ट बनाना.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

WhatsApp Features: अगर आप आईफोन यूजर हैं , तो यह खबर आपके काम की हो सकती हैं. WhatsApp ने हाल ही में कुछ नए फीचर्स लॉन्च किए है.  जो खास तौर पर iOS यूजर्स के लिए बहुत काम के है.अब तक जो सुविधाएं सिर्फ एंड्राइड यूजर्स को मिल रही थीं, वे धीरे धीरे iPHone यूजर्स तक भी पहुंच रही हैं.  इन नए फीचर्स का मकसद साफ़ हैं ,आपका काम आसान करना और ऐप को और ज्यादा स्मार्ट बनाना. 

अब एक फोन में चलेंगे दो WhatsApp अकाउंट

सबसे बड़ा और काम का फीचर यही है. अब आपको पर्सनल और ऑफिस के लिए दो अलग-अलग फोन रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इस नए अपडेट के बाद आप एक ही iPhone में दो WhatsApp अकाउंट आसानी से चला सकते हैं.
मान लीजिए एक नंबर आपका निजी है और दूसरा ऑफिस का  अब दोनों को अलग-अलग मैनेज करना आसान हो जाएगा. ऐप में प्रोफाइल फोटो के जरिए यह भी साफ दिखेगा कि आप इस समय किस अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे गलती से गलत चैट में मैसेज भेजने की परेशानी भी कम होगी.

Loading Ad...

चैट में आया AI का नया तड़का

Loading Ad...

अब WhatsApp सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि थोड़ा “स्मार्ट असिस्टेंट” भी बनता जा रहा है. Meta ने इसमें Meta AI को जोड़ दिया है. इसका फायदा आपको खासतौर पर फोटो भेजते समय मिलेगा. अब आप:

फोटो को और बेहतर बना सकते हैं
अनचाही चीजें हटा सकते हैं
बैकग्राउंड बदल सकते हैं
अलग-अलग स्टाइल्स लगा सकते हैं
यानि अब फोटो एडिट करने के लिए अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं- सब कुछ WhatsApp के अंदर ही हो जाएगा.
कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इन AI फीचर्स के बावजूद आपकी चैट की प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी.

Loading Ad...

 चैट ट्रांसफर अब और आसान
एक और काम का फीचर है क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर
अगर आप iPhone से Android या Android से iPhone पर स्विच कर रहे हैं, तो अब आपकी पुरानी चैट, फोटो और वीडियो आसानी से नए फोन में ट्रांसफर हो जाएंगे. इसके लिए क्लाउड बैकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी. ट्रांसफर सीधे एक फोन से दूसरे फोन में हो जाएगा, जिससे समय भी बचेगा और डेटा भी सुरक्षित रहेगा.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...