Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

योगी सरकार का बुंदेलखंड को तोहफा, ₹1,008.67 करोड़ से बनेगा 6-लेन चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

UP: चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से बुंदेलखंड के प्रारंभिक बिंदु से चित्रकूट धाम तक आवागमन आसान और तेज होने की उम्मीद है.  इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी.

Image Source: UP Information Department
Loading Ad...

Chitrakoot Link Expressway:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. प्रवेश नियंत्रित छह लेन के इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 1,008.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे. परियोजना का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. इसमें केंद्र सरकार की किसी तरह की वित्तीय भागीदारी प्रस्तावित नहीं है.

15.172 किलोमीटर लंबा होगा एक्सप्रेसवे

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 15.172 किलोमीटर होगी. इसका निर्माण इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर कराया जाएगा। व्यय-वित्त समिति द्वारा पूंजीगत मदों के लिए संशोधित प्रस्ताव की लागत का मूल्यांकन किया गया था, जिसे अब कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद निर्माणकर्ता के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके लिए ग्लोबल बिड आमंत्रित की जाएगी.. चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा.

Loading Ad...

Amit Shah की मौजूदगी में बड़ा जल समझौता, योगी समेत 6 CM ने किशाऊ प्रोजेक्ट पर किए हस्ताक्षर; पानी, बिजली और सिंचाई को मिलेगी नई ताकत

Loading Ad...

बनेंगे पुल, फ्लाईओवर और 17 अंडरपास

इस परियोजना में सिर्फ सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि कई महत्वपूर्ण ढांचों का निर्माण भी किया जाएगा. एक्सप्रेसव पर 1 बड़ा पुल, 4 छोटे पुल, एक फ्लाईओवर, 17 अंडरपास और 23 पुलिया बनाए जाने का प्रस्ताव है. इसके अलावा एक टोल प्लाजा और टोल कनेक्शन के लिए बूथ भी बनाया जाएगा..

Loading Ad...

चित्रकूट धाम तक पहुंच होगी आसान

यह भी पढ़ें

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से बुंदेलखंड के प्रारंभिक बिंदु से चित्रकूट धाम तक आवागमन आसान और तेज होने की उम्मीद है.  इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी. प्रवेश नियंत्रित छह लेन एक्सप्रेसवे होने से यात्रियों को सुगम और व्यवस्थित सफर का लाभ मिल सकेगा. चित्रकूट धाम धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है. एक्सप्रेसवे के निर्माण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इससे पर्यटन गतिविधियों को गति मिलने और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की संभावना है. बुंदेलखंड के विकास में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...