×
जिस पर देशकरता है भरोसा

हार सामने देख रोने लगीं ममता! चुनाव आयोग पर लगाया मनमर्जी का आरोप, रिजल्ट बदलने का कर दिया दावा

सामने TMC की हार है लेकिन ममता दीदी को अब भी नतीजों के पलटने की उम्मीद है. CM ममता ने कहा है कि चुनाव आयोग मनमर्जी कर रहा है. आखिर राउंड में जीत हमारी ही होगी.

हार सामने देख रोने लगीं ममता! चुनाव आयोग पर लगाया मनमर्जी का आरोप, रिजल्ट बदलने का कर दिया दावा
Source- IANS
Advertisement

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर काउंटिंग जारी है. 200 सीटों पर BJP आगे चल रही है, जो 15 साल बाद ममता बनर्जी की सरकार के सिमटने का संकेत दे रहे हैं. इस बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है. 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है. सामने TMC की हार है लेकिन ममता दीदी को अब भी नतीजों के पलटने की उम्मीद है. CM ममता ने कहा है कि चुनाव आयोग मनमर्जी कर रहा है. आखिर राउंड में जीत हमारी ही होगी. ममता बनर्जी ने आगे कहा, मैंने पहले ही बोला था कि जब तक आखिरी वोट काउंट न हो जाए तब तक डटे रहेंगे. 

‘शुरुआती रुझानों में BJP को आगे दिखाना एक सोची-समझी रणनीति है. उन्होंने काउंटिंग एजेंटों और उम्मीदवारों से अपील की है कि वे किसी भी हाल में मतगणना केंद्र न छोड़ें.’

Advertisement

ममता ने दावा किया कि अभी केवल 2 से 4 राउंड की गिनती हुई है, जबकि पूरी प्रक्रिया 14 से 18 राउंड तक चलती है. उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे-जैसे दिन ढलेगा, TMC की बढ़त साफ हो जाएगी और अंत में जीत उनकी ही होगी.

'BJP के प्लान से डरने की जरूरत नहीं'

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP ने एक दिन ही यह माहौल बनाना शुरू कर दिया था कि वे शुरुआत में आगे रहेंगे. CM ममता ने इसे जनता और कार्यकर्ताओं पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश का हथकंडा बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर जानबूझकर गिनती रोकी गई है. ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से कहा, BJP के इस प्लान से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि असल नतीजे शाम तक आएंगे.

Advertisement

ममता बनर्जी ने EC पर क्या आरोप लगाए? 

मुख्यमंत्री ममता ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर फिर एक बार सवाल उठाया. उन्होंने कहा, EC अपनी मर्जी से काम कर रहा है. केंद्रीय सुरक्षा बल कानून के खिलाफ जाकर TMC कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रहे हैं. उन्होंने ‘SIR’ के जरिए वोट चोरी करने की कोशिश का भी जिक्र किया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

CM ममता ने दावा किया कि TMC जीत रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए कि एजेंट काउंटिंग सेंटर से बाहर न निकलें. रिजल्ट जरूर बदलेगा, TMC के पास अभी भी बढ़त बनाने का पूरा मौका है. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें