Advertisement

Loading Ad...

रामलला के दर्शन अब आसान, बुजुर्गों के लिए मुफ्त ट्रेन यात्रा का ऐलान, हरियाणा सरकार का बड़ा कदम

Haryana: प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों के लिए खास व्यवस्था की है, ताकि वे बिना ज्यादा खर्च और परेशानी के इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बन सके.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Ram Lalla Temple: अगर आपके घर में कोई बुजुर्ग हैं जिनकी इच्छा हैं कि वे राम मंदिर अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करें, तो उनके लिए यह बहुत अच्छी खबर हैं. प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों के लिए खास व्यवस्था की है, ताकि वे बिना ज्यादा खर्च और परेशानी के इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बन सके.  इसी कड़ी में अयोध्या के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जिससे श्रद्धालु आराम से यात्रा कर सकेंगे.

कब जाएगी स्पेशल ट्रेन

पहले यह ट्रेन 26 मार्च को जाने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख बदलकर 28 मार्च कर दी गई है. यह ट्रेन दोपहर 3 बजे अंबाला रेलवे स्टेशन से रवाना होगी.
जिले के यात्री दिल्ली से भी इस ट्रेन में सवार हो सकते हैं, जिससे उनके लिए यात्रा और आसान हो जाएगी.

Loading Ad...

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Loading Ad...

जो बुजुर्ग इस यात्रा का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें 23 मार्च तक SARAL Haryana Portal पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
रजिस्ट्रेशन के बाद ही उन्हें यात्रा के लिए चयनित किया जाएगा, इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है.

कौन उठा सकता है इस योजना का फायदा

Loading Ad...

इस योजना का लाभ हर कोई नहीं ले सकता, इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं.
आवेदक की उम्र 60 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए
वह हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए
उसकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम होनी चाहिए
इन शर्तों को पूरा करने वाले बुजुर्ग ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेज

यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को अपने साथ कुछ जरूरी कागजात रखना अनिवार्य है.
आधार कार्ड
दो पासपोर्ट साइज फोटो
इसके अलावा, रजिस्ट्रेशन के बाद जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की तरफ से एक आई कार्ड दिया जाएगा, जिसे साथ रखना जरूरी होगा. इसी आई कार्ड के आधार पर यात्रा की अनुमति मिलेगी.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

यात्रा से पहले ध्यान रखने वाली बातें
यात्रा करने वाले लोगों को खुद ही दिल्ली के तय रेलवे स्टेशन तक पहुंचना होगा. वहां से वे ट्रेन में सवार हो सकेंगे.सरकार की ओर से व्यवस्था तो की गई है, लेकिन थोड़ा सा ध्यान और तैयारी आपको यात्रा को और आसान बना देगी.यह योजना सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि उन बुजुर्गों के लिए एक सपना पूरा करने जैसा है, जो सालों से भगवान राम के दर्शन की इच्छा रखते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...