Advertisement
UPTET 2026 का बिग अपडेट! जुलाई में 3 दिन होगी परीक्षा, OTR करना अनिवार्य, जानिए आवेदन प्रक्रिया की लास्ट डेट
UPTET 2026: यूपीटीईटी -2026 (UPTET-2026 )का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. 20 मार्च 2026 से यह विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसका मतलब यह है कि अब जो भी अभ्यर्थी लंबे समय से इस मौके का इंतजार कर रहे थे, वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप देकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.
Advertisement
UPTET Exam 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बहुत ही अहम खबर सामने आई है. यूपीटीईटी -2026 (UPTET-2026 )का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. 20 मार्च 2026 से यह विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसका मतलब यह है कि अब जो भी अभ्यर्थी लंबे समय से इस मौके का इंतजार कर रहे थे, वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप देकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. इस बार भी प्राथमिक ( कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक ) कक्षा 6 से 8) दोनों स्तरों के लिए आवेदन मांगे गए हैं , जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अवसर मिल सके.
शिक्षा और रोजगार को लेकर सरकार की पहल
सरकार की कोशिश लगातार यही रही है कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और युवाओं को रोजगार के मौके मिलें. यूपीटीईटी-2026 का समय पर आयोजन इसी दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है. इससे आगे चलकर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया भी तेज होगी और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जा सकेगा. यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं है, बल्कि उन युवाओं के लिए उम्मीद है जो पढ़ाई के जरिए अपना करियर बनाना चाहते हैं.
Advertisement
Advertisement
इस बार नया नियम - OTR जरूरी
इस बार एक बड़ा बदलाव भी किया गया है, जो अभ्यर्थियों के लिए जानना बहुत जरूरी है. अब आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य होगा. यानी पहले आपको अपनी बेसिक जानकारी एक बार दर्ज करनी होगी, उसके बाद ही आप परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे. इस व्यवस्था का मकसद पूरी प्रक्रिया को साफ-सुथरा और पारदर्शी बनाना है. इससे फर्जी आवेदन पर रोक लगेगी और सही उम्मीदवारों को ही मौका मिलेगा.
Advertisement
आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी जानकारी
अगर तारीखों की बात करें तो आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होकर 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी. यानी उम्मीदवारों के पास लगभग एक महीने का समय है। इसके बाद 1 मई 2026 तक फॉर्म में सुधार और फीस से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने का मौका दिया जाएगा. परीक्षा की संभावित तारीख 2, 3 और 4 जुलाई 2026 तय की गई है. इसलिए अभी से तैयारी को गंभीरता से लेना बेहद जरूरी है, ताकि आखिरी समय में घबराहट न हो.
यह भी पढ़ें
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले पूरे नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.अक्सर छोटी-छोटी गलतियां बाद में बड़ी परेशानी बन जाती हैं. इसलिए जरूरी है कि हर जानकारी सही तरीके से भरी जाए. यह परीक्षा आपके भविष्य की दिशा तय कर सकती है, इसलिए इसे हल्के में न लें