Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

बंगाल के बीरभूम में दर्दनाक हादसा... होटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत; 12 से ज्यादा घायल

पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित तारापीठ में होटल में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. फ़िलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट कारण नहीं पता चल पाया है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सोमावर की सुबह-सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जिले तारापीठ में भोर में करीब 4:30 बजे तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास एक तालाब के किनारे स्थित विदेशिनी होटल में भीषण आग लग गई. इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. जिन्हें उपचार के पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

कैसे लगी भीषण आग?

घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई. मामले की जानकारी होते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया. फ़िलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन फायर डिपार्टमेंट को आशंका है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है. घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापीठ और रामपुरहाट पुलिस स्टेशनों की पुलिस मौके पर हैं.

Loading Ad...

स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

Loading Ad...

बीरभूम के एएसपी नीलेश श्रीकांत गाइकर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया, 'कोशिशें अभी भी जारी हैं. सभी को रामपुरहाट अस्पताल भेज दिया गया है. अब तक 11-12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हम अभी और कोई जानकारी नहीं दे सकते.'

यह भी पढ़ें

बता दें कि सोमवार तड़के पड़ोसी राज्य बिहार में भी एक भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई है. लखीसराय जिले में मंदिर के बाहर भगदड़ से कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 12 से अधिक लोग इस घटना में घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(INPUT-IANS)

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...