जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

टपकेश्वर महादेव मंदिर: जहां शिवलिंग पर आज भी टपकती हैं जल की बूंदें, महाभारत काल से जुड़ा है इतिहास

देहरादून में स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर सबसे पुराने और चमत्कारी मंदिरों में से एक माना जाता है. यहाँ प्राकृतिक शिवलिंग पर चट्टान से निरंतर पानी की बूंदें टपकती रहती हैं.

टपकेश्वर महादेव मंदिर: जहां शिवलिंग पर आज भी टपकती हैं जल की बूंदें, महाभारत काल से जुड़ा है इतिहास
Image Credit: Facebook/Pushkar Singh Dhami/Video Grab
Advertisement

देहरादून में टोंस नदी के किनारे गुफा में स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर सबसे पुराने और चमत्कारी मंदिरों में से एक माना जाता है. मान्यता है कि मंदिर में स्थापित प्राकृतिक शिवलिंग पर चट्टान से निरंतर पानी की बूंदें टपकती रहती हैं. 

‘टपकेश्वर’ नाम के पीछे क्या है कहानी?

'टपकेश्वर' शब्द 'टपक' (पानी गिरना) और 'ईश्वर' (भगवान शिव) से मिलकर बना है. गुफा के अंदर स्थित मंदिर में पहाड़ से पानी की बूंदें लगातार शिवलिंग पर टपकती रहती हैं, जिसे देखकर हर भक्त शिव भक्ति में लीन हो जाता है. महाभारत काल से जुड़े इस मंदिर की कहानी बेहद रोचक है.

Advertisement

देवदार के जंगलों में विराजते हैं सैमज्यू, जानिए झंकार सैम देवता मंदिर की रहस्यमयी कहानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी किया मंदिर का उल्लेख

सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर को लेकर विचार व्यक्त किए हैं. सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंदिर का एक भव्य वीडियो पोस्ट कर लिखा, "देहरादून में मौजूद 'टपकेश्वर महादेव मंदिर' लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है. यह पवित्र जगह न सिर्फ अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए बल्कि अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी मशहूर है. यहां मौजूद पवित्र शिवलिंग पर गुफा की छत से लगातार पानी की बूंदें टपकती रहती हैं. देहरादून आने पर इस दिव्य मंदिर के दर्शन जरूर करें."

Advertisement

महाभारत काल से जुड़ा है मंदिर का इतिहास

इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जोड़ा जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में कौरवों और पांडवों के गुरु आचार्य द्रोण इसी स्थान पर गुफा में निवास करते थे, जिस वजह से इसे 'द्रोण गुफा' भी कहते हैं.

टिहरी का अनोखा शक्तिधाम: जहां मूर्ति नहीं, श्री यंत्र की होती है पूजा, जानिए मां चंद्रबदनी मंदिर की खास मान्यता

Advertisement

ऐसी मान्यता है कि गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा का जन्म यहीं हुआ था और उन्होंने यहां छह महीने तक कठोर तपस्या करके भगवान शिव से दिव्य अस्त्र और आयु प्राप्त किया था. एक समय जब द्रोणाचार्य आर्थिक तंगी के कारण अपने नवजात शिशु अश्वत्थामा को दूध नहीं पिला सके, तो बालक अश्वत्थामा ने भगवान शिव की तपस्या की थी. तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने शिवलिंग से दूध की धारा टपकने का आशीर्वाद दिया, जिससे अश्वत्थामा की भूख शांत हुई. समय बीतने के साथ वह दूध की धारा धीरे-धीरे जल की बूंदों में बदल गई, जो आज भी निरंतर टपकती रहती है.

यह भी पढ़ें

महाशिवरात्रि के पर्व पर यहां एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश-विदेश से हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें