राघव चड्ढा के बयान से सियासी हलचल, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की घोषणा की.
Follow Us:
आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की घोषणा की . चड्डा के इस ऐलान पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई .
“बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का”
इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का."
संजय सिंह ने का अमित शाह हमला
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "भाजपा, अमित शाह ने 'ऑपरेशन लोटस' चलाकर सांसदों को तोड़कर, पंजाब के साथ गद्दारी की . सातों सांसदों को आप और पंजाब की जनता ने प्यार और आशीर्वाद भी दिया . अब गद्दारी की सजा भी देगी."
"पंजाब की जनता इनकी गद्दारी और धोखे का जवाब देगी"
आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा, "किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके चरित्र से होती . झुकने और समझौता करने का विकल्प महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और अरविंद केजरीवाल के पास भी था। जितने भी महापुरुष हुए हैं, उन सबने लड़ना मंजूर किया और इसी से उनके चरित्र की पहचान होती . भाजपा में शामिल होकर इन लोगों ने अपना चरित्र दिखाया . पंजाब की जनता इनकी गद्दारी और धोखे का जवाब देगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार शानदार काम कर रही . सरकार के अच्छे कामों से घबराकर भाजपा ने ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाया . ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर हमारे सांसदों को तोड़ा गया ."
यह भी पढ़ें
इससे पहले, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से पूरी तरह भटक गई हैं। इस दौरान राघव चड्ढा ने दावा किया कि राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं और दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं. उन्होंने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, और आज सुबह हमने सभी जरूरी दस्तावेज, जिनमें हस्ताक्षरित पत्र और अन्य औपचारिक कागजात शामिल हैं, राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें