Advertisement
एक घर एक गैस नियम लागू, PNG होने पर LPG कनेक्शन खत्म, हरियाणा में सिलेंडर पर नई पाबंदी
LPG Crisis: सरकार ने साफ़ कर दिया है कि एक ही घर में अब दो तरह की गैस नहीं चलेगी. यानी अगर आपके घर में PNG कनेक्शन है, तो LPG सिलेंडर रखना अब संभव नहीं होगा.
Advertisement
LPG Gas Booking New Rules: हरियाणा में अब रसोई गैस को लेकर एक बड़ा बदलाव होने वाला हैं, जो सीधे आम लोगों के घरों पर असर डालेगा. अब तक लोग LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते आए हैं, लेकिन जिन इलाकों में पाइप से गैस पीएनजी (PNG ) पहुंच चुकी हैं. वहां अब पुरानी व्यवस्था खत्म की जा रही है. सरकार ने साफ़ कर दिया है कि एक ही घर में अब दो तरह की गैस नहीं चलेगी. यानी अगर आपके घर में PNG कनेक्शन है, तो LPG सिलेंडर रखना अब संभव नहीं होगा.
एक घर, एक गैस सिस्टम का नियम
सरकार का यह फैसला काफी सख्त है. साफ शब्दों में कहा गया है कि जिन घरों तक PNG पहुंच चुकी है, वहां LPG कनेक्शन रखना गैरकानूनी माना जाएगा.
इसका मतलब यह है कि ऐसे सभी लोगों को अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। अगर कोई व्यक्ति PNG होने के बावजूद LPG का इस्तेमाल करता पाया जाता है, तो उसका कनेक्शन बंद भी किया जा सकता है.
Advertisement
PNG नहीं लिया तो LPG भी बंद
Advertisement
यहां एक और अहम बात सामने आई है. अगर किसी इलाके में PNG की सुविधा उपलब्ध है और फिर भी कोई व्यक्ति इसे लेने से मना करता है, तो सरकार उसके LPG कनेक्शन को भी सस्पेंड कर सकती है. यानि अब लोगों के पास विकल्प कम और नियम ज्यादा हो गए हैं. सरकार चाहती है कि लोग पूरी तरह PNG की तरफ शिफ्ट हो जाएं.
अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
Advertisement
इस फैसले को सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रखा जाएगा. सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों और गैस कंपनियों को साफ निर्देश दिए हैं कि इसे जमीन पर सख्ती से लागू किया जाए. जहां-जहां PNG पाइपलाइन बिछाने में दिक्कत आ रही है, जैसे सड़क काटने की अनुमति या अन्य तकनीकी अड़चनें, उन्हें भी जल्दी से जल्दी दूर करने को कहा गया है.
सरकार क्यों दे रही है PNG पर जोर?
सरकार का मानना है कि PNG कई मामलों में LPG से बेहतर है.
Advertisement
यह ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है
कीमत के हिसाब से किफायती पड़ सकती है
सिलेंडर खत्म होने की टेंशन नहीं रहती
ढुलाई और ब्लैक मार्केटिंग जैसी समस्याएं खत्म हो जाती हैं
सरकार इसे एक आसान और भरोसेमंद विकल्प के रूप में देख रही है.
आम लोगों के लिए क्या बदलेगा?
यह भी पढ़ें
अगर आपके इलाके में PNG आ चुकी है, तो आपको धीरे-धीरे उसी पर निर्भर होना पड़ेगा. LPG की आदत बदलनी होगी, लेकिन बदले में आपको रोज-रोज की गैस की चिंता से राहत मिल सकती है.