जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CJP प्रोटेस्ट में कुख्यात बदमाश की एंट्री! नारे लगाता दिखा हाजी अफजाल, 6 साल काट चुका जेल; जांच के घेरे में प्रदर्शन

CJP Protest: इस वीडियो के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. हाजी अफजाल की पत्नी हज्जन शकीला आम आदमी पार्टी (AAP) की मौजूदा पार्षद हैं, इसलिए इस मामले को लेकर राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है.

Author
23 Jul 2026
( Updated: 23 Jul 2026
10:01 AM )
CJP प्रोटेस्ट में कुख्यात बदमाश की एंट्री! नारे लगाता दिखा हाजी अफजाल, 6 साल काट चुका जेल; जांच के घेरे में प्रदर्शन
Image Source: IANS/Deepak Kumar
Advertisement

CJP Protest: 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के चर्चित हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह अपने कुछ समर्थकों के साथ नारे लगाते हुए दिखाई दे रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. हाजी अफजाल की पत्नी हज्जन शकीला आम आदमी पार्टी (AAP) की मौजूदा पार्षद हैं, इसलिए इस मामले को लेकर राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है.

हाजी अफजाल पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, हाजी अफजाल का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है. उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, मारपीट, आर्म्स एक्ट, DPDP एक्ट और MCOCA जैसे गंभीर मामलों सहित कुल 26 केस दर्ज हो चुके हैं. हालांकि, समय के साथ कुछ मामलों में वह बरी भी हो चुका है, जबकि कई मामलों में उसे जेल की सजा भी काटनी पड़ी है..

पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ आखिरी मामला साल 2009 में सीलमपुर थाने में दर्ज हुआ था. यह FIR नंबर 296/2009 थी, जिसमें DPDP एक्ट की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया था. वहीं, FIR नंबर 18/2009 में MCOCA एक्ट के तहत अदालत ने 28 अगस्त 2013 को उसे दोषी ठहराया था और छह साल की सजा सुनाई थी.

Advertisement

इलाके में लंबे समय से रहा है प्रभाव

सूत्रों का कहना है कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के कई बड़े अपराधियों का नाम कभी न कभी हाजी अफजाल के साथ जुड़ता रहा है. यह भी दावा किया जाता है कि उसके परिवार के अन्य सदस्यों, खासकर उसके भाइयों के खिलाफ भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसी वजह से जंतर-मंतर प्रदर्शन में उसकी मौजूदगी ने लोगों और जांच एजेंसियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

CJP प्रदर्शन से दिल्ली मेट्रो प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

क्या हिंसा में थी कोई भूमिका?

Advertisement

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि हाजी अफजाल प्रदर्शन में किस मकसद से पहुंचा था. क्या वह सिर्फ प्रदर्शन में शामिल था या फिर 20 जुलाई को हुई झड़प और हिंसा में उसकी या उसके समर्थकों की कोई भूमिका थी? फिलहाल इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा.

अभी तक पुलिस की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक दावा नहीं किया गया है कि हाजी अफजाल हिंसा में शामिल था. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उसकी मौजूदगी प्रदर्शन में जरूर दर्ज हुई है और वह अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करता दिखाई दिया है. आगे की जांच में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर में यदि कोई नई जानकारी सामने आती है, तो उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई थी झड़प

NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 20 जुलाई को 'संसद चलो' मार्च का आयोजन किया था. प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रास्ते में दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई, जिसके बाद हालात कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गए. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस झड़प में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

दिल्ली के कनॉट प्लेस के टॉलस्टॉय मार्ग के पास कल रात 8.30 बजे के आसपास एक बार फिर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी अचानक से हिंसक हो गए और सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया और बोतलें फेंकी, जिससे दो एसीपी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें