Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

योगी सरकार का बड़ा फैसला... 19 साल से बंद मथुरा की छाता चीनी मिल में बनेगा एथेनॉल प्लांट, 200 करोड़ से ज्यादा का निवेश

उत्तर प्रदेश सरकार की सोमवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में कई अहम प्रस्ताव को मंजूरी मिली. इसमें मथुरा की बंद छाता चीनी मिल में 200 करोड़ से अधिक की लागत से एथेनॉल प्लांट को मंजूरी भी मिली है, सालाना 3.96 करोड़ लीटर उत्पादन होगा.

Image Source: IANS
Loading Ad...

Yogi Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मथुरा की बंद छाता चीनी मिल में एथेनॉल प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बताया कि 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाला यह एक्सटेंशन प्लांट साल में 11 महीने संचालित होगा.

गन्ना विकास मंत्री ने दी जानकारी

लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बताया कि यह मिल 19 साल पहले बंद हो गई थी. समाजवादी पार्टी के सरकार के दौरान इसको एक रुपए का भुगतान नहीं किया गया. प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 3.96 करोड़ लीटर होगी. गन्ना पेराई का सीजन समाप्त होने के बाद मक्का और धान से भी एथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा. छाता चीनी मिल की नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 40 मिनट की दूरी को भी परियोजना के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यहां गोदाम और अन्य सुविधाएं विकसित करने की संभावनाएं हैं. इस परियोजना के शुरू होने का सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा. इससे लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार भी कर सकेंगे. 

Loading Ad...

यह भी पढ़े: UP में स्थापित होगा एथेनॉल प्लांट, पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण... योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि छाता चीनी मिल में एथेनॉल प्लांट की स्थापना से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. परियोजना से गन्ने के साथ मक्का और धान से भी एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...