‘देख सपाई, बिटिया घबराई…’, CM योगी ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ, बोले- सपा-कांग्रेस ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश को गुमराह किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कटाक्ष किया और कहा कि इनकी नीतियों से महिला सुरक्षा और अधिकार हमेशा खतरे में रहे हैं.
Follow Us:
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने दोनों दलों को “महिला विरोधी” करार देते हुए कहा कि उनके आचरण के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के लिए ही यह सत्र बुलाया गया है.
महिला आरक्षण पर विपक्ष ने भ्रम फैलाया
विधानसभा में गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश को गुमराह करने का प्रयास किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन में सहयोग करने का अवसर भी गंवा दिया.
सपा राज में महिला अपराध चरम पर- सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासनकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर थे और उस दौर में देख सपाई, बिटिया घबराई जैसा नारा आम हो गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस का राजनीतिक आचरण लंबे समय से महिला विरोधी रहा है, जिसे देश भली-भांति जानता है. योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें साहस है तो वे सदन में चर्चा में भाग लें और अपने व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.
सीएम योगी ने शाहबानो केस से कांग्रेस को घेरा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास भी महिला अधिकारों के मुद्दों पर सवालों से घिरा रहा है, जिसमें शाहबानो प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने पार्टी की नीतियों पर निशाना साधा. योगी ने कहा कि विपक्षी दल महिला आरक्षण के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं और किसी भी तरह इस संशोधन को लागू नहीं होने देना चाहते. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए वे भ्रम फैलाने और राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने तक से पीछे नहीं हट रहे.
महिला अधिकारों पर विशेष सत्र में चर्चा
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि विधानमंडल का यह विशेष सत्र इन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाया गया है, जिसमें महिला सम्मान और उनके अधिकारों से जुड़े सवालों पर स्पष्ट रुख सामने आएगा.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें