Advertisement

Loading Ad...

जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार, थाने पर धावा बोलने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी रेजिना बीबी को भी दक्षिण 24 परगना से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का आरोप है कि उन्होंने फलता में पति की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किए थे, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा पैदा हुआ.

Image Source: IANS
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चर्चित जहांगीर खान मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी पत्नी रेजिना बीबी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से फरार चल रही थीं और उनकी तलाश लगातार की जा रही थी. आखिरकार दक्षिण 24 परगना से उन्हें हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

जानकरी के मुताबिक, पुलिस का आरोप है कि जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद रेजिना बीबी ने उनके समर्थन में कई प्रदर्शन आयोजित किए थे. इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों को जुटाया गया, जिससे इलाके में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई थी. अधिकारियों का कहना है कि इसी वजह से उनके खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया गया था.

क्या है पूरा मामला?

Loading Ad...

दरअसल, यह मामला फाल्टा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि 16 जून को रेजिना बीबी के नेतृत्व में तृणमूल समर्थकों की एक बड़ी भीड़ फाल्टा थाने पहुंची थी. बताया गया कि भीड़ का उद्देश्य गिरफ्तार टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाना था. स्थिति को देखते हुए मौके पर राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों को तैनात किया गया. पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने थाने की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा. हालात बिगड़ते देख लाठीचार्ज किया गया और भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया. इस दौरान थाने पर धावा बोलने और सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने के आरोप भी सामने आए.

Loading Ad...

रेजिना बीबी पर बढ़ीं कानूनी मुश्किलें

जांच एजेंसियों का दावा है कि पूरे घटनाक्रम में रेजिना बीबी की भूमिका महत्वपूर्ण थी. इसी आधार पर उनके खिलाफ पहले से दर्ज मामलों में अब आर्म्स एक्ट, 1959 और एक्सप्लोसिव्स एक्ट, 1884 की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. रेजिना बीबी की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या एक दर्जन से अधिक हो चुकी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि थाने पर जुटी भीड़ को किस तरह संगठित किया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे.

Loading Ad...

बहरहाल, रेजिना बीबी को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे भी जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कार्रवाई की जा सकती है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...