Advertisement
MLC टिकट को लेकर RJD में अंदरूनी कलह, रोहिणी आचार्या ने लगाए गंभीर आरोप
रोहिणी आचार्या ने एक बार फिर राजद के खिलाफ खोला मोर्चा। उन्होंने लिखा ""जिसे सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे ले जाने, पार्टी की बेहतरी की जिम्मेदारी लालू यादव ने सौंपी? समर्पित-निष्ठावान कार्यकर्ताओं-नेताओं का टोंटा पड़ गया क्या? ऐसे ही लोगों की वजह से वर्षों से मजबूती के साथ खड़े कार्यकर्ताओं-समर्थकों में विक्षोभ-असंतोष भी है और बीते वर्ष के नवंबर में ऐसे ही लोगों की वजह से हुआ नुकसान भी दिख चुका है."
Advertisement
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सोमवार को आखिरी दिन है. इस बीच, 10 सीटों पर होने वाले इस चुनाव के लिए एनडीए के घटक दलों ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस बीच, कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल ने सुनील सिंह को एक बार फिर विधान परिषद भेजने को लेकर हरी झंडी दे दी है.
रोहिणी का राजद के खिलाफ मोर्चा
उधर, इस निर्णय की खबर सामने आने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की बेटी और सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी आचार्या ने मोर्चा खोल दिया है.
Advertisement
उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स के जरिए इस निर्णय का विरोध जताते हुए कहा कि पार्टी की स्थापना के समय से लेकर आज तक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े एक नहीं अनेकों समर्पित, सम्मानित, जमीन से जुड़े कट्टर लालूवादी अल्पसंख्यक चेहरे हैं. यादव, दलित, पिछड़े और वंचित समाज से आने वाले वरिष्ठ और युवा लोग हैं. ऐसे लोगों की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है और पार्टी हित में तो कतई नहीं है.
Advertisement
वसूली करने वाले को क्यों मिला एमएलसी का टिकट
उन्होंने प्रश्न उठाते हुए आगे लिखा कि गुटबाजी, भितरघात, विश्वासघात, मक्कारी जिसकी फितरत, विरोधियों से जिसकी मिलीभगत, नजदीकियों की बात बताकर उगाही, वसूली करना जिसका धंधा, जो अपनी झूठी धौंस जताने के लिए पार्टी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को सामने बैठाकर बहन-बेटियों के बारे में ओछी, अमर्यादित बातें करता है, उसको कैसे 'उसके' ही द्वारा उम्मीदवार बना दिया गया.
Advertisement
यह भी पढ़ें
रोहिणी आचार्या ने लिखा, "जिसे सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे ले जाने, पार्टी की बेहतरी की जिम्मेदारी लालू यादव ने सौंपी? समर्पित-निष्ठावान कार्यकर्ताओं-नेताओं का टोंटा पड़ गया क्या? ऐसे ही लोगों की वजह से वर्षों से मजबूती के साथ खड़े कार्यकर्ताओं-समर्थकों में विक्षोभ-असंतोष भी है और बीते वर्ष के नवंबर में ऐसे ही लोगों की वजह से हुआ नुकसान भी दिख चुका है."