‘बहुत परेशान हूं…’ जज अमन शर्मा ने मौत से पहले बताई अपनी हालत, फिर खत्म कर ली जिंदगी
Delhi Judge Suicide Case: दिल्ली के Green Park Extension इलाके से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. यहां रहने वाले अमन कुमार शर्मा, जो District Legal Services Authority में सचिव (जज) के पद पर कार्यरत थे, उन्होंने शुक्रवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
Follow Us:
दिल्ली के Green Park Extension इलाके से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. यहां रहने वाले अमन कुमार शर्मा , जो District Legal Services Authority में सचिव (जज) के पद पर कार्यरत थे, उन्होंने शुक्रवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.यह घटना न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके के लिए भी सदमे की तरह है...
कैसे सामने आया मामला?
शनिवार को इस घटना की जानकारी उनके बहनोई राजेश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी, जो Defence Colony में रहते हैं. सूचना मिलते ही Safdarjung Police Station की टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर से शव को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिवार को भी इसकी सूचना दी गई.
Delhi: Rajesh Sharma, a relative of the person who died by suicide, says, "...I spoke to my son on the phone, and he told me that Aman was being taken to Safdarjung Hospital. By the time I reached the hospital, the doctor had already declared him dead. According to his father’s… pic.twitter.com/21iB4D9kQD
— IANS (@ians_india) May 2, 2026Advertisement
परिवार पहुंचा दिल्ली, शव ले गए अलवर
अमन कुमार शर्मा मूल रूप से Alwar के रहने वाले थे. जैसे ही परिवार को इस घटना की खबर मिली, वे तुरंत दिल्ली पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिवार को सौंप दिया गया, जिसे वे अपने गृह जिले अलवर ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या किन कारणों से हुई या इसके पीछे कोई और वजह है. पुलिस ने उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके.
आखिरी फोन कॉल में झलकी परेशानी
परिवार के एक सदस्य के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे अमन ने अपने पिता को फोन किया था. उस दौरान उन्होंने बताया कि वह बहुत परेशान हैं और उनके लिए जीना मुश्किल हो गया है. यह सुनकर पिता ने उन्हें समझाने की कोशिश की और तुरंत अलवर से दिल्ली के लिए निकल पड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
पत्नी से विवाद की बात
जानकारी के मुताबिक, अमन का अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. जब उन्होंने अपने पिता को फोन कर अपनी परेशानी बताई, तो पिता ने उन्हें समझाने की कोशिश की और उसी रात अलवर से दिल्ली के लिए निकल पड़े. लेकिन जब वे अगले दिन करीब 12 बजे दिल्ली पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि घर में पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे.
यह भी पढ़ें
परिवार का आरोप है कि पिछले करीब दो महीनों से अमन काफी मानसिक तनाव में थे और इसकी वजह घरेलू विवाद थे. बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी भी एक गजेटेड अधिकारी हैं और उनकी बहन जम्मू में आईएएस अधिकारी के पद पर तैनात है. परिवार के अनुसार, पत्नी का अपनी बहन के घर के मामलों में ज्यादा दखल देना भी उनके घर में तनाव और झगड़ों की एक वजह बनता जा रहा था. हालांकि, इन सभी बातों की सच्चाई जांच के बाद ही साफ हो पाएगी.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें