Advertisement

Loading Ad...

हरियाणा सरकार का नया डिजिटल हथियार, अब रातों-रात सुधरेंगी सड़कें

Haryana: यह ऐप सिर्फ एक टेक्नोलॉजी टूल नहीं, बल्कि सरकार और आम लोगों के बीच सीधा संवाद बनाने का एक आसान जरिया बनता जा रहा है. अब लोगों को सड़कों की ख़राब हालत पर सिर्फ शिकायत करने तक सिमित नहीं रहना पड़ेगा , बल्कि वे खुद इस सुधार प्रकिया का हिस्सा बन सकते है.

Image Source: Nayab Saini x Post
Loading Ad...

Haryana: हरियाणा सरकार ने सड़कों की हालत सुधारने के लिए एक नई डिजिटल पहल शुरू की है. जिसका नाम म्हारी सड़क ऐप है. यह ऐप सिर्फ एक टेक्नोलॉजी टूल नहीं, बल्कि सरकार और आम लोगों के बीच सीधा संवाद बनाने का एक आसान जरिया बनता जा रहा है. अब लोगों को सड़कों की ख़राब हालत पर सिर्फ शिकायत करने तक सिमित नहीं रहना पड़ेगा , बल्कि वे खुद इस सुधार प्रकिया का हिस्सा बन सकते है.

नागरिकों की भागीदारी से बदलेगी तस्वीर

इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से आम नागरिकों के फीडबैक पर आधारित है. पहले जहां सड़कों की खराब स्थिति की शिकायत करना मुश्किल होता था या उस पर ध्यान नहीं दिया जाता था, वहीं अब कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल से फोटो या वीडियो अपलोड करके सीधे शिकायत दर्ज कर सकता है. इससे सरकार को जमीनी हकीकत का पता तुरंत चल जाता है और कार्रवाई भी तेजी से शुरू होती है.
लोगों को यह भरोसा भी मिल रहा है कि उनकी आवाज सुनी जा रही है, क्योंकि शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है. इससे सड़कों की गुणवत्ता में धीरे-धीरे लेकिन लगातार सुधार देखने को मिल रहा है.

Loading Ad...

एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरी जानकारी

Loading Ad...

इस ऐप में अलग-अलग विभागों की सड़कों का डेटा एक साथ जोड़ा गया है. यानी अब यह पता लगाने में समय बर्बाद नहीं होगा कि सड़क किस विभाग के अधीन आती है. लोक निर्माण विभाग हो या पंचायत, शहरी निकाय हों या अन्य एजेंसियां- सभी की सड़कों की जानकारी जियो-लोकेशन के साथ ऐप में मौजूद है.
जैसे ही कोई शिकायत दर्ज होती है, उसकी लोकेशन अपने आप संबंधित विभाग तक पहुंच जाती है. शिकायत करने वाले व्यक्ति को भी SMS के जरिए अपडेट मिलता रहता है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहती है.

मुख्यमंत्री खुद रख रहे हैं नजर

Loading Ad...

इस पहल को और मजबूत बनाता है इसका सीधा मॉनिटरिंग सिस्टम. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद इस ऐप पर आने वाली शिकायतों पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत का समय पर समाधान जरूरी है. जब ऊपर से लगातार निगरानी होती है, तो सिस्टम में जिम्मेदारी अपने आप बढ़ जाती है. यही वजह है कि अब प्रशासन पहले से ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है.

डिजिटल हरियाणा की ओर एक मजबूत कदम

म्हारी सड़क ऐप सिर्फ शिकायत दर्ज करने का जरिया नहीं है, बल्कि यह ‘डिजिटल हरियाणा’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इससे सरकार की कार्यप्रणाली ज्यादा पारदर्शी बनी है और लोगों का भरोसा भी बढ़ा है.
सरकार ने इस साल हजारों किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण और मरम्मत का बड़ा लक्ष्य रखा है. ऐसे में इस तरह की डिजिटल तकनीकें काम की निगरानी को आसान और प्रभावी बना रही हैं.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें


इस पहल की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आम लोग इसमें कितनी भागीदारी निभाते हैं. जितने ज्यादा लोग इस ऐप का इस्तेमाल करेंगे, उतनी ही जल्दी समस्याएं सामने आएंगी और उनका समाधान भी होगा. अगर आपके आसपास कोई सड़क खराब है, तो अब चुप रहने की जरूरत नहीं है. बस ऐप डाउनलोड करें, फोटो या वीडियो अपलोड करें और अपनी समस्या सीधे सरकार तक पहुंचाएं. सामूहिक प्रयासों से ही हरियाणा की सड़कों को सुरक्षित, बेहतर और विश्वस्तरीय बनाया जा सकता है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...