Advertisement

Loading Ad...

हरियाणा हैप्पी कार्ड से बस यात्रा हुई आसान, अब बसों में सालभर करें मुफ्त सफर

Happy Card Yojana: इस योजना के तहत राज्य के गरीब लोग पूरे साल बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे.यानी अब आपको हर बार बस में पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार की ओर से बताया गया हैं कि इस योजना से लगभग 22 लाख लोग फायदा उठा पाएंगे और साल भर में लगभग 1000 किलोमीटर तक बस में मुफ्त सफर कर सकते हैं.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Happy Card Yojana: हरियाणा के सरकार नायब सिंह सैनी ने गरीब परिवारों की मदद के लिए एक बहुत ही खास योजना शुरू की हैं, जिसका नाम हैं हरियाणा हैप्पी कार्ड योजना.  इस योजना के तहत राज्य के गरीब लोग पूरे साल बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे.यानी अब आपको हर बार बस में पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार की ओर से बताया गया हैं कि इस योजना से लगभग 22 लाख लोग फायदा उठा पाएंगे और साल भर में लगभग 1000 किलोमीटर तक बस में मुफ्त सफर कर सकते हैं.

हैप्पी कार्ड क्या है?

हरियाणा हैप्पी कार्ड एक ऐसा कार्ड है जो गरीब परिवारों को साल भर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देता है. इस कार्ड को बनवाने के लिए आपको सिर्फ 50 रुपये खर्च करने होंगे, बाकी का खर्च सरकार उठाएगी. इसका मतलब यह है कि गरीब परिवार अब बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने शहर या गांव में आसानी से सफर कर सकेंगे. यह कार्ड हरियाणा रोडवेज की सभी बसों में वैध है और कार्डधारक साल में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा कर सकते हैं.

Loading Ad...

कार्ड के फायदे

Loading Ad...

इस कार्ड के जरिए लाभार्थी एक साल में लगभग 1000 रुपये की मुफ्त यात्रा कर पाएंगे. इसके अलावा, यह कार्ड हरियाणा रोडवेज की सभी बसों में इस्तेमाल किया जा सकता है. सरकार ने इस योजना के लिए कुल 600 करोड़ रुपये का बजट रखा है. कार्ड बनवाने के लिए आपको 50 रुपये देने होंगे, बाकी के खर्च और मेंटनेंस की जिम्मेदारी सरकार की होगी.

कौन बनवा सकता है हैप्पी कार्ड?

Loading Ad...

इस योजना का फायदा केवल हरियाणा के स्थायी निवासी और अंत्योदय परिवार के लोग उठा सकते हैं. इसके अलावा:
आपके पास परिवार पहचान पत्र (PPP) होना चाहिए.
परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.

हैप्पी कार्ड कैसे बनवाएं?

कार्ड बनवाना आसान है. इसके लिए आपको हरियाणा परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा और ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. प्रोसेस कुछ इस तरह है:

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

वेबसाइट https://ebooking.hrtransport.gov.in/#/home पर जाएं.
CARDS टैब में जाकर APPLY HAPPY CARD पर क्लिक करें.
अपना PPP Family ID और Captcha Code डालें.
Send OTP to Verify पर क्लिक करके OTP डालें.
अपने पास के बस डिपो को सेलेक्ट करें और जिस सदस्य के लिए कार्ड बनाना है उसके नाम के आगे Click to Apply टिक करें.
मोबाइल नंबर डालकर OTP भेजें, फिर आधार नंबर और Captcha भरें और OTP वेरिफाई करें.
सब सही होने पर Apply बटन क्लिक करें.
बस, आपका हैप्पी कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा और आप मुफ्त बस यात्रा का आनंद ले सकते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...