Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘ममता से दूरी, ऋतब्रत बनर्जी का साथ और ब्लैकमेलिंग…’ TMC के पूर्व MLA आशीष बनर्जी की मौत पर CM सुवेंदु का बड़ा बयान

CM सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि आशीष बनर्जी की आत्महत्या के पीछे किसी तरह का 'ब्लैकमेल का दबाव' हो सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि TMC के कुछ लोग उन्हें डरा-धमका रहे थे.

Image Source- IANS
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार विधायक रहे आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया. सुसाइड नोट ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी आशीष बनर्जी की मौत पर दुख जताया. साथ ही साथ कई सवाल भी खड़े किए. 

CM सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पूर्व राज्य मंत्री और विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी की आत्महत्या के पीछे किसी प्रकार का 'ब्लैकमेल का दबाव' हो सकता है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आशीष बनर्जी TMC के बगावती विधायकों के गुट ऋतब्रत बनर्जी के संगठन में शामिल होना चाहते थे. 

CM सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा? 

Loading Ad...

सुवेंदु अधिकारी ने अप्रत्यक्ष रूप से इस बात का उल्लेख किया कि आशीष बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले विद्रोही गुट का साथ देने का फैसला किया था. उन्होंने कहा, 

Loading Ad...

‘इस साल विधानसभा चुनाव के बाद आशीष बनर्जी ने अपनी ही पार्टी के भीतर अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से दूरी बना ली थी उन्होंने उस समिति से भी इस्तीफा दे दिया था, जिसका गठन पूर्व मुख्यमंत्री ने किया था.’

ब्लैकमेल करने के लगाए आरोप

Loading Ad...

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाए कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ भ्रष्ट लोगों ने उन्हें डराया-धमकाया हो. किसी ने उन्हें ब्लैकमेल भी किया हो सकता है. राजनीतिक मतभेदों के बावजूद मेरे उनके साथ बेहद सौहार्दपूर्ण संबंध थे. CM सुवेंदु ने इस मामले में उचित जांच करवाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा, उनके सुसाइड नोट और मोबाइल फोन की जांच की जाएगी. यह जांच करना भी जरूरी है कि क्या किसी ने दिवंगत नेता को धमकी दी थी. 

पुलिस और मजिस्ट्रेट को क्या निर्देश दिए? 

मुख्यमंत्री ने आशीष बनर्जी के सुसाइड करने पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा, ‘मैं स्तब्ध हूं, मैंने पुलिस और जिला मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया है कि पोस्टमार्टम सही तरीके से कराया जाए.’

Loading Ad...

CM अधिकारी ने यह भी कहा कि पेशे से शिक्षक रहे आशीष बनर्जी व्यक्तिगत रूप से ईमानदार थे, लेकिन उनके सभी राजनीतिक सहयोगियों के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता.

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उन आरोपों को भी खारिज कर दिया. जिनमें कहा गया था कि सरकार के प्रशासनिक दबाव और BJP की ओर से की गई कथित बदनाम करने की मुहिम के कारण आशीष बनर्जी ने यह कदम उठाया. 

CM सुवेंदु ने कहा, ‘पुलिस या प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था. BJP के भीतर से भी किसी ने उनका नाम लेकर कभी धमकी नहीं दी, इसलिए यह जांच जरूरी है कि कहीं तृणमूल कांग्रेस से जुड़े और भ्रष्टाचार में शामिल किसी व्यक्ति ने उन्हें धमकाया तो नहीं था.’

Loading Ad...

सुसाइड से पहले लिखा नोट

बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस के पांच बार के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी का शव रविवार को बीरभूम जिले के रामपुरहाट में उनके आवास के बग़ल में स्थित टीएमसी कार्यालय से मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने बताया कि उनका शव TMC कार्यालय में फंदे से लटका हुआ मिला और मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

यह भी पढ़ें- ममता के करीबी आशीष बनर्जी ने मौत से पहले लिखी अपनी बात, सुसाइड नोट से सामने आया चौंकाने वाला सच

यह भी पढ़ें

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके कार्यालय के बाहर जमा हो गए. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...