Advertisement
‘डिंपल यादव देश की मां…’, सपा विधायक फहीम इरफान का बेतुका बयान, अखिलेश पर क्या बोल गए?
विधायक हाजी मुहम्मद फहीम इरफान ने कन्नौज से सपा सांसद डिंपल यादव को पूरे देश की मां और ममता का प्रतीक बता दिया. उनका यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है.
Advertisement
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सांसद डिंपल (Dimple Yadav) यादव पर उन्हीं की पार्टी के नेता ने बेतुका बयान दिया है. मुरादाबाद (Moradabad) की बिलारी विधानसभा से सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने उन्हें ‘देश की मां’ बताया है.
विधायक हाजी मुहम्मद फहीम इरफान ने कन्नौज से सपा सांसद डिंपल यादव को पूरे देश की मां और ममता का प्रतीक बता दिया. दरअसल मोहम्मद फहीम का ये बयान उस समय सामने आया. जब वे कांवड़ियों का स्वागत कर रहे थे.
सपा सांसद फहीम ने डिंपल यादव पर क्या कहा?
Advertisement
कांवड़ यात्रियों के स्वागत के दौरान विधायक फहीम इरफान की नजर एक कांवड़ पर पड़ी. जिसमें एक तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और दूसरी ओर सपा सांसद डिंपल यादव की फोटो लगी हुई थी.
Advertisement
फहीम इरफान ने इस कांवड़ यात्री के लिए कहा कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की जीत को लेकर मन्नत मांगी थी. इसके बाद वह कहते हैं, ‘एक तरफ अखिलेश यादव की फोटो है, एक तरफ हमारी मान्य सांसद जो इस वक्त पूरे देश की मां हैं, ममता का प्रतीक हैं, उनका फोटो है और एक तरफ लोह पुरुष मुलायम सिंह यादव जी का फोटो है और इन शिव भक्तों की दुआओं से 2027 में अखिलेश यादव जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे.’
यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस तो गया… अब ट्रोल हो रहीं बिहार सरकार की ये मंत्री? राष्ट्रपिता और राष्ट्रपति में कर बैठीं ये गलती
Advertisement
यह भी पढ़ें
सपा विधायक का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिस पर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं तो कुछ उनके प्रति विधायक का सम्मान और भावनात्मक टिप्पणी बता रहे हैं. इरफान फहीम बिलारी सीट से विधायक हैं. उनके मुताबिक, इस शिव भक्त ने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की जीत को लेकर मन्नत मांगी थी और ये साढ़े 31 लीटर गंगा जल उठा कर चल रहा था. इसी दौरान वो भावनाओं में बह गए और डिंपल यादव को देश की मां ही बता दिया.