Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों की धरपकड़ तेज, 66 किए गए गिरफ्तार

डीसीपी भीष्म सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, "नॉर्थ वेस्ट जिले की फॉरेनर सेल ने एक बड़े अभियान में 11 बांग्लादेशी परिवारों के 66 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये सभी अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे थे और हाल ही में हरियाणा से राजधानी पहुंचे थे."

Loading Ad...

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 66 बांग्लादेशियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी बचने के लिए घनी आबादी वाले इलाके में छिपे हुए थे. डीसीपी भीष्म सिंह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

दिल्ली में 66 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार

डीसीपी भीष्म सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, "नॉर्थ वेस्ट जिले की फॉरेनर सेल ने एक बड़े अभियान में 11 बांग्लादेशी परिवारों के 66 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये सभी अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे थे और हाल ही में हरियाणा से राजधानी पहुंचे थे."

Loading Ad...

DCP ने बताया ये सभी हरियाणा के ईंट-भट्टों पर काम करते थे

Loading Ad...

डीसीपी ने बताया, "पुलिस को इनकी मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद वज़ीरपुर और नई सब्ज़ी मंडी इलाके में छापेमारी की गई, जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी हुई. गिरफ्तार व्यक्तियों में 20 पुरुष, 16 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं. जांच में सामने आया कि ये सभी पहले हरियाणा के ईंट-भट्टों पर काम कर रहे थे और कार्रवाई से बचने के लिए दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाकों में छिप गए थे."

बांग्लादेश भेजने की तैयारी में जुटी दिल्ली पुलिस

Loading Ad...

उन्होंने बताया, "अवैध बांग्लादेशियों ने अपने मोबाइल फोन व पहचान पत्र जानबूझकर छिपा दिए थे, जिससे इनकी पहचान करना मुश्किल हो गया. फिलहाल पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया है और इनको बांग्लादेश भेजने की तैयारी में जुट गई है."

पुलिस की टीमों ने इलाके में कई दिनों तक सघन निगरानी की. स्थानीय दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर यह जानकारी जुटाई गई कि कहां पर बच्चों के लिए बार-बार दूध, खाने-पीने की चीज़ें खरीदी जा रही हैं. खुफिया जानकारी, गहन जांच और डोर-टू-डोर तलाशी के बाद वज़ीरपुर जे.जे. कॉलोनी और एनएस मंडी क्षेत्र से अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया.

यह भी पढ़ें

डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की इस विशेष कार्रवाई को एसीपी रंजीव कुमार की देखरेख और इंस्पेक्टर विपिन कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने अंजाम दिया. टीम में एसआई सापन, एसआई श्यामबीर, एएसआई विनय, हेड कांस्टेबल टीका राम, प्रवीन, कपिल, विकास, कांस्टेबल हवा सिंह, निशांत और दीपक शामिल थे.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...